पोलियो उन्मूलन में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल किया

जिलेभर में तीन दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन स्वास्थ्य निदेशालय के उपनिदेशक डा. अरुण जोशी ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर पोलियो उन्मूलन अभियान में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2021 08:13 PM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2021 08:13 PM (IST)
पोलियो उन्मूलन में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल किया
पोलियो उन्मूलन में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल किया

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : जिलेभर में तीन दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन स्वास्थ्य निदेशालय के उपनिदेशक डा. अरुण जोशी ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर पोलियो उन्मूलन अभियान में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बहुत से बच्चों को पोलियो की खुराक भी पिलाई।

5 साल तक के 69,640 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। दो फरवरी तक जिले में 1,00,858 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य था, जबकि तीन दिनों के दौरान निर्धारित लक्ष्य से काफी अधिक बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 679 बूथ स्थापित किए गए थे। इसके अलावा 126 सुपरवाइजर और 91 मोबाइल टीम द्वारा जगह जगह शिविर लगाकर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का काम किया गया। पिछले दो दिनों के दौरान पहले दिन पोलियो खुराक पीने से वंचित रहे बच्चों को घर घर जाकर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा पिलाई गई। इस दौरान डा. अरुण जोशी ने बच्चों के अभिभावकों को पोलियो खुराक पिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी भयंकर बीमारी का शिकार व्यक्ति न केवल अपने आप को असहाय महसूस करता है बल्कि सामान्य जीवन व्यतीत करने से भी वंचित रहता है। उन्होंने बताया कि 5 वर्ष तक के बच्चों को अभियान के तहत दवा पिलाने का उद्देश्य भावी पीढ़ी को पोलियो मुक्त रखना है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत तीन दिन तक जिला में विभिन्न झुग्गी झोपड़ियों, बस अड्डा परिसर, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर पहुंचकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का काम किया। सिविल सर्जन डा. सुशील कुमार माही ने समस्त टीम के सदस्यों को बेहतर कार्य के लिए बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी