बेटी पैदा होने पर किया कुआं पूजन

महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से झांबा गांव में पहली बेटी पैदा होने पर शुक्रवार को कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आंगनवाड़ी वर्कर नीलम व पुष्प लता ने बताया कि प्रियंका पत्नी प्रवीण को पहली बेटी हुई है। नन्ही परी के परिवार के सदस्यों ने खुशी जाहिर की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Dec 2019 07:55 AM (IST) Updated:Sat, 21 Dec 2019 07:55 AM (IST)
बेटी पैदा होने पर किया कुआं पूजन
बेटी पैदा होने पर किया कुआं पूजन

संवाद सहयोगी, सनौली : महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से झांबा गांव में पहली बेटी पैदा होने पर शुक्रवार को कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आंगनवाड़ी वर्कर नीलम व पुष्प लता ने बताया कि प्रियंका पत्नी प्रवीण को पहली बेटी हुई है। नन्ही परी के परिवार के सदस्यों ने खुशी जाहिर की।

प्रियंका ने कहा कि उनके घर लक्ष्मी के रूप में बेटी का जन्म हुआ है। जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर मीना देवी ने कहा कि लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं है। लड़कियों को भी लड़कों के समान समझकर हर प्रकार से आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए। लड़कियां भी लड़कों की तरह परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। परिवार का वंश आगे बढ़ाने के लिए बेटियों को बचाना होगा। एक बेटी दो परिवारों का चिराग होती है।

chat bot
आपका साथी