पानीपत के इंसार बाजार में महिला चोर गिरोह सक्रिय, सामान खरीदने आई युवती की सोने की चेन चोरी

पानीपत में बस अड्डे के बाद अब बाजारों में भी महिला चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। इंसार बाजार में सामान खरीदने आई युवती की एक तोले की चेन चुराई गई। गिरोह की महिलाएं पहले रेकी करती हैं इसके बाद वारदात को अंजाम देतीं।

By Vijay Edited By: Publish:Mon, 28 Nov 2022 12:01 PM (IST) Updated:Mon, 28 Nov 2022 12:01 PM (IST)
पानीपत के इंसार बाजार में महिला चोर गिरोह सक्रिय, सामान खरीदने आई युवती की सोने की चेन चोरी
पानीपत के इंसार बाजार में चेन चोरी।

पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत के इंसार बाजार में दुकान पर कपड़े खरीद रही युवती की 40 हजार रुपये की कीमत की सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चोरों का पता लगाने में जुटी है। बस स्टैंड, इंसार बाजार, पचरंगा बाजार और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं का गिरोह सक्रिय है। गिरोह में शामिल महिलाएं पहले रेकी करती हैं और फिर मौका मिलते ही महिलाओं की चेन व पर्स चुरा लेती हैं। यह गिरोह पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है।

बुड़शाम गांव की ब्यूटी नामक युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि वह इंसार बाजार में दुकान में कपड़े खरीद रही थी। वह कपड़े देख रही थी। तभी उसके गले से एक तोले की सोने की चोरी कर ली। उसने चोर की तलाश की, लेकिन भेद नहीं चला। थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि केस दर्ज करके चोर की तलाश कर रही है।

ये हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं

-गन्नौर के दीप नगर की ओमपति इंसार बाजार में सामान की खरीदारी कर बस स्टैंड पर पहुंची। यहां से घर जाने के लिए निजी बस में पीछे की खिड़की से चढ़ने की कोशिश कर रही थी। भीड़ अधिक थी। तभी उसे चार-चार महिलाओं ने घेर लिया। महिलाओं ने उसके बैग से पर्स चोरी कर लिया। पर्स में दो तोले सोने के जेवर, 10 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज थे। थाना शहर पुलिस महिला चोरों को पकड़ नहीं पाई है।

-उत्तर प्रदेश के जिला शामली के जलालाबाद कस्बे की नसरीन का बस स्टैंड पर पर्स चोरी कर लिया था। पर्स में 5500 रुपये थे। थाना शहर पुलिस ने पर्स चोरी की आरोपित उत्तर प्रदेश के झांसी की गीता और सती को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपित महिलाएं ट्रेन से पानीपत आती थी और महिलाओं का पर्स व सामान चुरा ले जाती थी।

chat bot
आपका साथी