अज्ञात वाहन की ईको गाड़ी से टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत, पत्नी व चालक घायल

संवाद सूत्र इसराना (पानीपत) रोहतक-पानीपत हाईवे पर इसराना के पास स्थित अमरदीप पेट्रोल पंप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 08:30 AM (IST)
अज्ञात वाहन की ईको गाड़ी से टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत, पत्नी व चालक घायल
अज्ञात वाहन की ईको गाड़ी से टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत, पत्नी व चालक घायल

संवाद सूत्र, इसराना (पानीपत) : रोहतक-पानीपत हाईवे पर इसराना के पास स्थित अमरदीप पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने ईको को कंडक्टर साइड टक्कर मार दी। इस हादसे में ईको गाड़ी में सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि भतीजे की पत्नी व चालक घायल हो गए। राहगीर दो घंटे तक पुलिस को काल करते रहे। पुलिस नहीं पहुंची। एंबुलेंस थाने गई और पुलिसकर्मियों को मौके पर लेकर पहुंची। मशीन से गाड़ी की खिड़की काटकर घायलों को बाहर निकाला। भतीजे की 10 दिन पहले ही शादी हुई थी।

घटना 4:30 बजे की है। सोनीपत के मुडलाना गंव के जयभगवान ने पुलिस को शिकायत दी कि 27 वर्ष पहले उसकी बहन शीला की शादी रोहतक के खेड़ी महम गांव के चतर सिंह के साथ हुई थी। बड़ा बेटा विकास (25) खेती करता था और छोटा बेटा विशाल है। विकास का चाचा जसबीर (43)

हिमाचल प्रदेश में मुर्गे ढुलाई वाली गाड़ी चलाते थे। 10 दिन पहले जसबीर ने ही भांजे की हिमाचल प्रदेश की रवीना से शादी कराई थी। आठ अक्टूबर को भांजा विकास, पत्नी को ससुराल वालों से मिलाने के लिए सफीदों के जयबीर की इको गाड़ी किराये पर लेकर गया। साथ में उनका चाचा भी था। वे हिमाचल प्रदेश से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमरजीत पेट्रोल पंप के सामने ईको गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। चारों घायलों को एंबुलेंस से सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डाक्टरों ने विकास और जसबीर को मृत घोषित कर दिया। आरोपित चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गए। घायल रवीना और जयवीर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर दोनों के शवों को स्वजनों को सौंप दिए। मृतक जयबीर के परिवार में पत्नी, एक बेटा व बेटी है। इस बारे में इसराना थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने जागरण को बताया कि क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लिया है। मामला दर्ज कर आरोपित वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। हाथों की मेहंदी भी उतरी थी कि सुहाग छीन गया विकास के घर में शादी की खुशी मनाई जा रही थी। कई रिश्तेदार घर पर ही थे। रवीना के हाथ की मेहंदी तक नहीं उतरी थी। इससे पहले ही उनका सुगाह छीन गया। अब घर में मातम छाया हुआ है। जिस चाचा ने भतीजे की शादी कराई थी वे भी हादसे में मारे गए।

chat bot
आपका साथी