नियमों की अनदेखी करने वालों की ट्रैफिक पुलिस ने ली खबर, बुलेट का काटा 31 हजार का चालान

यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़क पर वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ समालखा सिटी ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। खासकर पटाखा बुलेट वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को भी अनेक दोपहिया वाहन सवारों के चालान किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2022 09:32 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2022 09:32 PM (IST)
नियमों की अनदेखी करने वालों की ट्रैफिक पुलिस ने ली खबर, बुलेट का काटा 31 हजार का चालान
नियमों की अनदेखी करने वालों की ट्रैफिक पुलिस ने ली खबर, बुलेट का काटा 31 हजार का चालान

जागरण संवाददाता, समालखा : यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़क पर वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ समालखा सिटी ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। खासकर पटाखा बुलेट वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को भी अनेक दोपहिया वाहन सवारों के चालान किए गए। इनमें किसी ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था तो किसी के पास आरसी व लाइसेंस नहीं थी। वहीं पटाखा मिलने पर एक बुलेट बाइक का 31 हजार का चालान किया गया। सिटी ट्रैफिक इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश राठी ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़क पर वाहन चलाने वाले खुद के साथ दूसरे के लिए भी हादसे का कारण बनते हैं। ऐसे में नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को टीम के साथ चेकिग कर चालान किए। उन्होंने बताया कि चेकिग के दौरान एक बुलेट में पटाखा मिलने पर 31 हजार का चालान किया गया है। वहीं रेलवे रोड पर दो दिन में 100 से ज्यादा नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के ई-चालान किए गए। उन्होंने कहा कि उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अगला अभियान स्कूल, कालेज व कोचिग सेंटर के बाहर मंडराने वाले मनचलों के खिलाफ चलाया जाएगा। जो प्रेशर हार्न आदि बजा छात्रों को परेशान करते हैं।

chat bot
आपका साथी