आज का राशिफल

आज का राहुकाल : शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक आज का दिशाशूल : पश्चिम ग्रह स्थिति : 19 मार्च

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Mar 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 19 Mar 2017 03:00 AM (IST)
आज का राशिफल
आज का राशिफल

आज का राहुकाल : शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक

आज का दिशाशूल : पश्चिम

ग्रह स्थिति : 19 मार्च 2017, उत्तराचल उत्तर गोल, चैत्र मास कृष्ण पक्ष वसंत ऋतु, रविवार सप्तमी तिथि क्षय, जेष्ठा नक्षत्र, शून्य सिद्धि योग पूरे दिन रात, वृश्चिक राशि का चंद्रमा।

आज की भद्रा : शाम 07 बज कर 06 मिनट तक

आज का विशेष : शीतला सप्तमी, गंडमूल प्रात: 6:14 से शुरू।

कल 20 तारीख का पंचांग

संवत सौम्य 2073, शके1938 उत्तरायण सूर्य उत्तर गोल चैत्र मास कृष्ण पक्ष, वसंत ऋतु दिन सोमवार सप्तमी तिथि प्रात: 8:19 बजे तक, ज्येष्ठा नक्षत्र प्रात: 9 बज कर 9 मिनट तक, उपरात मूल नक्षत्र व्यतिपात योग पूरे दिन रात, वृश्चिक राशि का चंद्रमा।

कल का राहुकाल : प्रात: 7:30 बजे से 9 बजे तक।

कल का दिशाशूल : पूरब

कल का विशेष : मा शीतला का पूजन तथा सूर्य सायन मेष राशि में।

मेष : मान प्रतिष्ठा मिलेगी, भूमि भवन में सफलता, भौतिक उपकरण खरीदने की संभावना, परिवार के लोगों को स्वास्थ्य में सुधार होगा, कामकाज में जल्दबाजी रहेगी।

वृष : दौड़ भाग में यात्रा होगी, परिवार के प्रति चिंता, संतान के दायित्व पूरे, भूमि व नए भवन का कार्यक्रम, धैर्य रख कर कार्य करें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन : धर्म में रुचि बढ़ेगी, मन में अच्छे विचार आएंगे, मानसिक चिंता हो सकती है, ज्ञान विज्ञान की तरफ रुझान, स्थान या कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना।

कर्क : व्यापार में सफलता, सामाजिक धार्मिक क्रिया कलाप बढ़ेंगे, खर्चे ज्यादा, मन की इच्छा शक्ति में वृद्धि, कार्य योजना सिरे चढ़ेंगी, विवाद में न पड़े, भागीदारों से सकारात्मक रहें, परिवार का सहयोग मिलेगा।

सिंह : व्यवसाय में सामान्य लाभ, वाद विवाद से कष्ट होगा, सरकारी क्षेत्र में अर्थ प्राप्ति की संभावना, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, धर्म क्षेत्र में रुचि।

कन्या : नौकरी की कार्य कुशलता का लाभ मिलेगा, जिससे मन में प्रसन्नता का माहौल, संतान पक्ष से लाभ, नए वाहन का योग, परिवार के प्रति उदार भाव।

तुला : कार्य क्षेत्र में व्यस्तता, परिश्रम और पुरुषार्थ करने पर लाभ के अवसर मिलेंगे, मान सम्मान में वृद्धि होगी, परिवार में नई वस्तुओं का अदान प्रदान होगा।

वृश्चिक : स्वभाव में उग्रता, वाणी में क्रोध के कारण मित्रों व संबंधियों से मतभेद, मंगल कार्य पर खर्च, परेशानियों से बचें।

धनु : स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव, धर्म कर्म श्रेष्ठ रहेगा, ज्ञान विज्ञान में उन्नति, पारिवारिक उत्तरदायित्व, पूरे होंगे, भागीदारों से संतुलन बनाए रखें, संतान सुख में वृद्धि।

मकर : व्यापार में नए प्रतिष्ठान निर्माण का योग है। अचानक यात्रा का योग, परिवार का सहयोग, राजनीति में प्रवेश के अवसर बनेंगे, सादगी से बचें।

कुंभ : कार्यो में लगे रहें, खर्चे ज्यादा संभव, संतान सुख मिलेगा, पारिवारिक सुख और संपत्ति में वृद्धि, रोमांचित जीवनचर्या, मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धन लाभ होगा।

मीन : मान सम्मान में वृद्धि, आर्थिक समृद्धि का योग बनेगा, उपहार मिलेंगे, मित्र व रिश्तेदारों से समागम, दांपत्य सुख बना रहेगा, जल्दबाजी से बचें, वाहन धीरे चलाएं।

पं. निरंजन पाराशर ।

chat bot
आपका साथी