गुजरात के राज्यपाल ने कहा, उत्तम विचार और परिश्रम से मिलती है सफलता Panipat News

गुरुकुल में 12वीं के दीक्षांत समारोह में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत पहुंचे। उन्होंने कहा उत्तम विचार और परिश्रम से सफलता मिलती है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 03 Feb 2020 06:45 PM (IST) Updated:Mon, 03 Feb 2020 06:45 PM (IST)
गुजरात के राज्यपाल ने कहा, उत्तम विचार और परिश्रम से मिलती है सफलता Panipat News
गुजरात के राज्यपाल ने कहा, उत्तम विचार और परिश्रम से मिलती है सफलता Panipat News

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि उत्तम विचार, कड़ी मेहनत और ङ्क्षचतन से जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने ये बातें शब्द गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 12वीं कक्षा के छात्रों के दीक्षांत समारोह में कही। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए मां देवी, पिता व सच्चा गुरु देव के समान है जो हमेशा अपने बच्चों का भला सोचते हैं और उन्हें हमेशा तरक्की करते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अध्यापक स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में प्रकाश करता हैं। छात्रों को जीवनभर अपने अध्यापकों का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गुरुकुल में अक्षरज्ञान के साथ-साथ संस्कार और अच्छे विचारों की शिक्षा दी गई है। उसे हमेशा याद रखना होगा। किसी बड़े से बड़े स्कूल या कॉलेज में भी ऐसी शिक्षा नहीं मिलेगी। गुरुकुल में शिक्षा पूरी होने के बाद उनको बाहरी दुनिया और वहां के माहौल का सामना करना पड़ेगा। वे अपने मूल्यों पर चलकर उन सबका सामना कर आगे बढ़ जाएंगे। 

गुरुकुल के निदेशक एवं प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में कड़ा परिश्रम, गुरुओं की आज्ञापालन, माता-पिता और बड़ों का सम्मान करना, सफलता का मूल-मंत्र है। विद्यार्थी गुरुकुल शिक्षा को याद रखकर अपने जीवन को उपयोगी सिद्ध कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुकुल में ब्रह्मचारी, मां के गर्भ की भांति सुरक्षित रहता है, उसे बाहरी दुनिया के वातावरण का बिल्कुल भी आभास नहीं होता। इस अवसर पर गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, निदेशक एवं प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह-प्राचार्य शमशेर सिंह, जितेंद्र अहलावत, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी