स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी

सेक्टर-12 हाउसिग बोर्ड स्थित दिव्य धाम आश्रम में जरूरतमंद बच्चों को कॉपी किताब और कपड़े वितरित किए गए। आश्रम के संचालक स्वामी दिव्यानंद सरस्वती ने बच्चों को जीवन में ईमानदारी से आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को माता पिता का आदर करने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Mar 2019 07:32 AM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2019 07:32 AM (IST)
स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी
स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी

जागरण संवाददाता, पानीपत : सेक्टर-12 हाउसिग बोर्ड स्थित दिव्य धाम आश्रम में जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, किताब और कपड़े वितरित किए गए। आश्रम के संचालक स्वामी दिव्यानंद सरस्वती ने बच्चों को जीवन में ईमानदारी से आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को माता पिता का आदर करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि मेयर अवनीत कौर को कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे जरूरतमंद बच्चों को राहत मिलेगी। उन्होंने आश्रम की तरफ से बच्चों को कपड़े ओर कापियां, किताबें वितरित की।

इस मौके पर पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह, पार्षद रविद्र भाटिया, पार्षद अनीता परूथी, भाजपा नेता हिमांशु शर्मा, पार्षद पति विजय सहगल, चेतन तनेजा, अमित व विक्की सरोहा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी