विद्यार्थियों को पढ़ाया संस्कार व नैतिकता का पाठ

नारी तू नारायणी उत्थान समिति ने संस्कारी बच्चे सुरक्षित समाज अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उग्राखेड़ी में जागरूकता कार्यक्रम किया। मुख्य वक्ता समिति की अध्यक्ष सविता आर्या रही। अध्यक्षता स्कूल प्रिसिपल मीनू चौधरी और मंच संचालन विनोद ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 07:32 PM (IST) Updated:Wed, 25 Sep 2019 06:37 AM (IST)
विद्यार्थियों को पढ़ाया संस्कार व नैतिकता का पाठ
विद्यार्थियों को पढ़ाया संस्कार व नैतिकता का पाठ

जागरण संवाददाता, पानीपत : नारी तू नारायणी उत्थान समिति ने संस्कारी बच्चे सुरक्षित समाज अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उग्राखेड़ी में जागरूकता कार्यक्रम किया। मुख्य वक्ता समिति की अध्यक्ष सविता आर्या रही। अध्यक्षता स्कूल प्रिसिपल मीनू चौधरी और मंच संचालन विनोद ने किया।

सविता आर्या ने नैतिक मूल्यों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को भी धारण करना चाहिए। इनके बिना व्यक्ति की शिक्षा अधूरी महसूस होती है। अच्छे संस्कारों के बिना व्यक्ति कामयाब नहीं बन सकता।

प्रिसिपल मीनू चौधरी ने कहा कि संस्कारों के बिना बेटियों की सुरक्षा संभव नहीं है। संजीव शास्त्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में संस्कार व नैतिकता में गिरावट आई है। सोनिया मिगलानी ने सबका आभार जताया। इस मौके पर नीता रानी, कला अध्यापक सुरेंद्र राठी, बोधराज, विनोद, बलवान, संगीता व सरिता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी