टाटा मैजिक ने दो किशोरों को टक्कर मारने के बाद तोड़ा बिजली का खंभा

जागरण संवाददाता समालखा चुलकाना रोड पर तेज रफ्तार टाटा मैजिक (लोडिग) ने गोल गप्पे की रे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 08:41 AM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 08:41 AM (IST)
टाटा मैजिक ने दो किशोरों को टक्कर मारने के बाद तोड़ा बिजली का खंभा
टाटा मैजिक ने दो किशोरों को टक्कर मारने के बाद तोड़ा बिजली का खंभा

जागरण संवाददाता, समालखा

चुलकाना रोड पर तेज रफ्तार टाटा मैजिक (लोडिग) ने गोल गप्पे की रेहड़ी के पास खड़े दो किशोरों को टक्कर मारने के बाद बिजली के खंभे को तोड़ दिया। दोनों किशोरों पर पैर पर गंभीर चोट आई। वहीं गनीमत ये रही की खंभे में टकराने के बाद गाड़ी आगे नहीं जा पाई और बाइक ठीक कर रहे मिस्त्री के अलावा अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा शुक्रवार दोपहर बाद का है।

चुलकाना वासी प्रवेश ने बताया कि दोपहर को वह साथी साहिल को लेकर चुलकाना रोड स्थित शिव हीरो होंडा वर्कशाप पर बाइक ठीक कराने के लिए आया था। मैकेनिक बाइक को दुकान के बाहर खड़ा कर ठीक कर रहा था। वो दोनों बगल में खड़े थे। तभी चुलकाना की ओर से एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक गाड़ी आई। उसने पहले तो गोल-गप्पे की रेहड़ी और फिर उनके साथ खड़े बिजली के खंभे में टक्कर मारी। गोल-गप्पे की रेहड़ी के पास खड़ा 11 वर्षीय नैतिक और खंभे के साथ खड़ा साथी साहिल टाटा मैजिक की चपेट में आने पर बुरी तरह से घायल हो गए। उसने बताया कि टाटा मैजिक के खंभे से टकराने पर भगदड़ मची तो उसका फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया। उसके साथ दो महिलाएं भी सवार थी। वहीं मैकेनिक ने बताया कि टाटा मैजिक की टक्कर से उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दे कार्रवाई की मांग की।

बिजली हुई गुल, मीटर बॉक्स भी टूटा

टाटा मैजिक की टक्कर से न केवल बिजली का खंभा टूट कर जा गिरा, बल्कि उस पर लगे मीटर बॉक्स भी टूट कर नीचे आ गिरे। वहीं खंभे के टूटने पर तारों के आपस में टकराने से सिटी फीडर की सप्लाई गुल हो गई। जेई कुलदीप सिंह ने बताया कि घंटे भर बाद सप्लाई को बहाल करा दिया गया था। वहीं टाटा मैजिक चालक के खिलाफ जल्द ही पुलिस को शिकायत दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी