तनुजा ने रचाई सबसे सुंदर मेहंदी

राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना में तीज महोत्सव मनाया गया। मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत कार्यवाहक प्राचार्य डा. आनंद कौशिक व संचालन कला अध्यापक प्रदीप मलिक ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 07:30 PM (IST)
तनुजा ने रचाई सबसे सुंदर मेहंदी
तनुजा ने रचाई सबसे सुंदर मेहंदी

संवाद सहयोगी, इसराना : राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना में तीज महोत्सव मनाया गया। मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत कार्यवाहक प्राचार्य डा. आनंद कौशिक व संचालन कला अध्यापक प्रदीप मलिक ने किया। डा.आनंद कौशिक ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता बढ़ती है। एक दूसरे के साथ कार्य करते हुए बच्चे सीखते हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास में सह पाठ्यक्रम गतिविधियां सहायक होंगी। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के तौर पर मीनाक्षी व सुनीता तोमर मौजूद रहीं। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में तनुजा प्रथम, नैंसी द्वितीय, तनवी व मानवी तृतीय स्थान पर रहीं। कुमारी रिया व स्नेहा को सांत्वना पुरस्कार मिला।

chat bot
आपका साथी