बेड पर मृत मिले किला थाना के एसएचओ, अगले महीने है बेटी की शादी

पानीपत के किला थाना के एसएचओ अपने बेड पर मृत मिले। उनके गनमैन ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल। सोनीपत में रहता है परिवार। एक बेटी और एक बेटा है। एक बेटी की अगले महीने शादी की तारीख तय हुई है।

By Ravi DhawanEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 01:47 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 01:47 PM (IST)
बेड पर मृत मिले किला थाना के एसएचओ, अगले महीने है बेटी की शादी
एसएचओ दलबीर की हार्ट अटैक से मौत हुई।

पानीपत, जेएनएन - पानीपत में किला थाना के एसएचओ दलबीर सिंह की मौत हो गई। वह अपने बेड पर मृत मिले। दलबीर सिंह के निधन की खबर पता चलते ही पुलिस की टीम सेक्‍टर 12 में पहुंच गई। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए सिविल अस्‍पताल लाया गया। यहां पर डीएसवी हेडक्‍वार्टर सतीश वत्‍स और पूरा पुलिस अमला मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। एक बेटी की अगले महीने ही शादी है। 

मूल रूप से रोहतक के गांव मोखरा के रहने वाले दलबीर सिंह ने सोनीपत के छोटूराम चौक पर अपना घर बनाया हुआ है। पानीपत में वह सेक्‍टर 12 के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में किराये पर रहते थे। मिलनसार दलबीर अब नहीं रहे, कोई इस पर विश्‍वास नहीं कर पा रहा था। सूचना मिलते ही स्‍वजन पानीपत पहुंचे। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। 

 

सिविल अस्‍पताल में विलाप करता बेटा। 

पापा, आप क्‍यों चले गए

सिविल अस्‍पताल में ही बेटा विलाप कर रहा था। बार-बार कह रहा था, पापा आप हमें छोड़कर क्‍यों चले गए। स्‍वजन उसे ढांढस दे रहे थे। कुछ पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम हो गईं। 

सुबह चाय पी, शेव बनाई

जिस घर पर किराये पर रहते थे, वहां पास से ही एक लड़का उन्‍हें चाय देकर गया था। सुबह उन्‍होंने शेव भी बनाई थी। रविवार सुबह उन्‍हें किला थाना पहुंचना था। पर किसी को क्‍या पता था कि वह दुनिया से चले जाएंगे। 

पुलिसकर्मियों ने तोड़ा दरवाजा

दलबीर के स्‍वजन उन्‍हें फोन मिला रहे थे। काफी देर तक भी जब फोन नहीं उठा तो स्‍वजनों ने उनके गनमैन रवींद्र को फोन किया। रवींद्र अपने साथियों के साथ हाउसिंग बोर्ड कालोनी में पहुंचे। दरवाजा नहीं खुला तो उन्‍होंने इसे तोड़ दिया। अंदर देखा तो हैरान रह गए। दलबीर सिंह बेड पर थे। उनकी मौत हो चुकी थी। 

chat bot
आपका साथी