पानीपत में राजनीति का शाहनामा, भाजपा की ये नई चाल

पानीपत नगर निगम चुनाव के आखिरी दिनों में भाजपा की मेयर प्रत्याशी अवनीत कौर ने शाह परिवार में सेंध लगा है। अवनीत ने कांग्रेस के बलबीर पाल शाह से आशीर्वाद लेकर शहर की राजनीति में हलचल पैदा कर दी।

By Ravi DhawanEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 01:26 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 01:30 PM (IST)
पानीपत में राजनीति का शाहनामा, भाजपा की ये नई चाल
पानीपत में राजनीति का शाहनामा, भाजपा की ये नई चाल

पानीपत, जेएनएन : नगर निगम चुनाव के आखिरी दिनों में भाजपा की मेयर प्रत्याशी अवनीत कौर ने शाह परिवार में सेंध मार दी है। अवनीत ने पांच बार शहर से विधायक रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बलबीर पाल शाह से आशीर्वाद लेकर शहर की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है, जबकि बलबीर पाल शाह के भाई बुल्ले शाह कांग्रेस पार्टी का इशारा मिलने के बाद मेयर के लिए अपना उम्मीदवार उतारे हुए हैं।

अब देखना यह है कि भाजपा शाह परिवार में सेंधमारी कर नगर निगम के चुनाव को अपने पक्ष में कितना कर पाती है? वहीं भाजपा ने खाली पड़े वार्ड-15 में अशोक छाबड़ा के बजाय निवर्तमान पार्षद सुरेंद्र गर्ग की पत्नी रजनी गर्ग पर दांव खेला है।

विजयी भव: का दिया आशीर्वाद

भाजपा की मेयर प्रत्याशी अवनीत कौर बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक बलबीर पाल शाह के मॉडल टाउन स्थित आवास पर पहुंची। अवनीत के पिता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बलबीर पाल शाह ने उनको पूर्ण समर्थन दिया। शाह ने कहा कि अवनीत कौर युवा सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्हें पूरी आशा है कि अवनीत इमानदारी, लगन व निष्ठा के साथ शहर की सेवा करेंगी। उनके पिता भूपेंद्र सिंह ने भी ईमानदारी के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं अवनीत कौर को अपना पूरा आशीर्वाद और समर्थन देता हूं। अवनीत ने पांव छूकर शाह का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बलबीर पाल शाह के पुत्र विक्रम शाह, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह, उनकी पत्नी मनप्रीत कौर, कशिश बठला, राजेश गुप्ता व जस¨वद्र सिंह हैप्पी मौजूद रहे।

बुल्ले शाह ने शहर में उतार रखे हैं अपने प्रत्याशी

बलबीर पाल शाह पांच बार शहरी विधानसभा से विधायक और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बलबीर पाल शाह के बजाय उनके भाई वीरेंद्र सिंह बुल्ले शाह को टिकट दिया था। वे भाजपा प्रत्याशी रोहिता रेवड़ी से हार गए थे। बुल्ले शाह ने पार्टी से अनुमति मिलने के बाद अंशु कौर पाहवा को मेयर प्रत्याशी घोषित किया था। वे अंशु कौर के समर्थन में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

रजनी गर्ग के लिए वोट की अपील करते परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार।

भाजपा कार्यालय में रजनी गर्ग का किया स्वागत

भाजपा ने नगर निगम चुनाव में वार्ड-15 में निवर्तमान पार्षद सुरेंद्र गर्ग की पत्नी रजनी गर्ग को अपना समर्थन दिया है। रजनी गर्ग यहां से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। विदित है कि पार्टी ने राजकमल गर्ग की पत्नी सुमन गर्ग को वार्ड-15 का टिकट दिया था। सुमन गर्ग किन्हीं कारणों के चलते अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाई थी। जिस कारण से यहां से भाजपा का अपना प्रत्याशी नहीं था। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने बृहस्पतिवार को अपने मॉडल टाउन स्थित कार्यालय में रजनी गर्ग का स्वागत किया। परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, जिला प्रभारी अजय गौड़ और जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने रजनी और सुरेंद्र को पार्टी का पटका पहनाया। रजनी गर्ग ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों में पूर्ण रूप से विश्वास व्यक्त करती हैं।

chat bot
आपका साथी