Republic Day-2019: तस्वीरों में देखिए गणतंत्र का उत्साह, हवलदार ने दांतों से उठा ली साइकिल

पानीपत में गणतंत्र दिवस पर्व पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। शिवाजी स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में विधायक ज्ञानचंद ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद पुलिस के जवानों ने सलामी दी।

By Ravi DhawanEdited By: Publish:Sat, 26 Jan 2019 02:48 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jan 2019 07:04 PM (IST)
Republic Day-2019: तस्वीरों में देखिए गणतंत्र का उत्साह, हवलदार ने दांतों से उठा ली साइकिल
Republic Day-2019: तस्वीरों में देखिए गणतंत्र का उत्साह, हवलदार ने दांतों से उठा ली साइकिल

पानीपत, जेएनएन। गणतंत्र दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर पानीपत युद्ध भूमि उत्साहित दिखी। शिवाजी स्टेडियम में धूमधाम से गणतंत्र का पर्व मनाया गया। विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिवाजी स्टेडियम में पहुंचे और पुलिसकर्मी, अधिकारियों और संस्थाओं आदि को सम्मानित किया। देखिए इस उत्साह की खास तस्वीरें।

विधायक ने स्टेडियम में पहुंचकर तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि यहां हर परिवार से एक व्यक्ति सेना या सुरक्षा बलों में हैं। यहां के खिलाड़ी हमारे प्रदेश का गौरव है। इसके अलावा उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाईं।

 

देशभक्तों ने दिलाई आजादी, उन्हें शत शत नमन : ज्ञानचंद गुप्ता 
विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सात दशक बाद देश विभिन्न क्षेत्रों में बुलंदियों को छू रहा है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार मिटाने के सारी सेवाएं ऑनलाइन कर दी है। शहीद परिवारों को मान सम्मान दिया जा रह है। निर्धन वर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।शहीद देशभक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके सपनों का भारत बनाएं। इसे पहले मुख्य अतिथि का शिवाजी स्टेडियम पहुंचने पर डीसी सुमेधा कटारिया और एसपी सुमित कुमार सहित सभी प्रशासनि अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि ने सुबह 10 बजे तिरंगा फहराया। परेड की सलामी ली। डीएसपी सतीश गौतम ने परेड का नेतृत्व किया। 

 

डीआरडीए की झांकी प्रथम 
ग्रामीण अभियंत्रण विकास विभाग की सोलर पैनल पर आधारित झांकी को प्रथम स्थान मिला। द्वितीय स्थान शुगर मिल और तृतीय स्थान कृषि विभाग की झांकी को दिया गया। 

 

जीडी गोयनका स्कूल प्रथम 
गणतंत्र दिवस समारोह में आठ स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। खेलो इंडिया की प्रस्तुति पर जीडी गोयनका स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान डीपीएस को और तृतीय स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय को मिला। एसडीवीएम और मिलेनियम स्कूल की प्रस्तुति भी सराहनीय रही।

 

शहीद परिवारों को किया सम्मानित
जिला प्रशासन की तरफ से मंच पर 51 से अधिक शहीद परिवारों को शॉल व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।  

   

हेड कांस्टेबल ने दांत से साइकिल उठाया 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन से पहले हेड कांस्टेबल ताराचंद ने दांतों से साइकिल उठा कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। 

 

इन्हें मिला सम्मान
प्रशासन की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए 131 लोगों को सम्मानित किया गया। 

सामाजिक कार्यों में
रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक वीके रायजादा, शिक्षाविद् रोशनलाल मित्तल, प्रधान कृष्ण अग्रवाल, सुरेश बवेजा, राकेश भाटिया, डॉ. रमेश चुघ, मनीषा आहूजा, रजनी बेनीवाल, राधे पांचाल, राजरूप (गौशाला प्रधान), सुरेश  अरोड़ा (प्रधान कृष्ण कृपा), मोहनजीत (प्रधान गुरुद्वारा), भूषण मदान (अंसल), ओपी मिगलानी (सीनियर सिटीजन), माइचंद (बेटी बचाओ), सुनील परढ़ाणा, विनोद धमीजा, सविता आर्य। 

शिक्षा जगत  
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्रधानाचार्य सबिता चौधरी (एसडीवीएम), मीनाक्षी श्रॉफ (एसडीवीएम जूनियर विंग) अमिता कोचर(मिलेनियम), अर्चना जैन (डीपीएस), विनीता तोमर (डीएसपीएस) ऋतु दिलबागी (डीएवी), गायत्री बजाज (दिव्या स्पेशल), रितू मारवाह (बाल विकास), रेखा बजाज (बाल विकास प्रोग्रेसिव) निशांत बंसल (गीता ग्रुप), सुरेंद्र राठी (कला अध्यापक), रणधीर जागलान, रोहिणी (अध्यापिका बापौली) बीआरपी अंजलि और सचिन ठकराल। 

खेल खिलाड़ी 
मोहित खटाना, रजनी, विंका व कोमल (बाक्सिंग), शीतल (थ्रो बॉल), अनिरुद्ध (शूटिंग), हर्षा (शूटिंग)। 

जन प्रतिनिधि  
मोहाली की सरपंच राजबाला और तामशाबाद की उषा 

टॉपर : जिज्ञासा (जिला टॉपर दसवीं बोर्ड)

 

ये रहे मौजूद 
इस अवसर पर विधायक रोहिता रेवड़ी, महीपाल ढांडा, मेयर अवनीत कौर, एडीसी सुजान सिंह, सीटीएम शशी वसुंधरा, सीईओ सुमन भांखड़, निगम आयुक्त प्रियंका सोनी मौजूद थी।

 झलकियां
विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने शहीदों को भी श्रद्धांजलि देते हुए सभी को गणतंत्र पर्व की शुभकामनाएं दीं।

 

इसके बाद मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिसकर्मी और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

 

स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में हरियाणवीं लोक संस्कृति की झलक दिखाई दी।

 

पुलिसकर्मियों ने शानदार परेड प्रस्तुत की।

 

बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 

chat bot
आपका साथी