अन्नपूर्णा वस्त्र अनाज बैंक के चेयरमैन चुने गए रमेश माटा

दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा को लगातार दूसरी बार रघुनाथ धाम अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक का चेयरमैन चुन लिया गया। उन्हें तीन साल के लिए सर्वसम्मति से चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 06:50 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 06:50 AM (IST)
अन्नपूर्णा वस्त्र अनाज बैंक के चेयरमैन चुने गए रमेश माटा
अन्नपूर्णा वस्त्र अनाज बैंक के चेयरमैन चुने गए रमेश माटा

जागरण संवाददाता, पानीपत : दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा को लगातार दूसरी बार रघुनाथ धाम अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक का चेयरमैन चुन लिया गया। उन्हें तीन साल के लिए सर्वसम्मति से चुना गया।

रविवार को रघुनाथ धाम में हनुमान चालीसा के पाठ के साथ बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पुरुषोत्तम शर्मा और सूरज दुरेजा ने की। रमेश माटा ने बैंक की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कार्यकारिणी के साथ अपना इस्तीफा दे दिया। जिसके साथ ही चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो गई।

पुरुषोत्तम शर्मा और सूरज दुरेजा ने चेयरमैन पद के लिए सदस्यों से नाम का प्रस्ताव मांगा। उपस्थित सभी संस्थापक सदस्यों एवं आजीवन सदस्यों ने चेयरमैन के लिए दोबारा रमेश माटा का नाम प्रस्तावित किया। जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इसके साथ ही आगामी तीन वर्षो के लिए रमेश माटा को अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक का चेयरमैन चुन लिया गया। माटा सात बार दशहरा कमेटी के प्रधान चुने जा चुके हैं।

इस अवसर पर चंदन विज, सतीश गंगवानी, राजेश नागपाल, नवीन भाटिया, अजय लूथरा, डॉ. रमेश चुघ, सुन्दर लाल गुलाटी, पवन चुघ, जगदीश तनेजा, गिरीश मक्कड़, विनोद लिखा, कैलाश लूथरा, जयदयाल तनेजा, शाम सुन्दर बतरा, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी