अंबाला नगर निगम लाक, कोरोना की वजह से पब्लिक डीलिंग का काम बंद

अंबाला में नगर निगम का कार्यालय बंद हो गया है। कोरोना की वजह से अंबाला नगर निगम में पब्लिक डीलिंग का काम बंद कर दिया गया है। कोरोना की वजह से नगर निगम के मुख्‍य प्रवेश गेट को बंद कर दिया गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 03:56 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 03:56 PM (IST)
अंबाला नगर निगम लाक, कोरोना की वजह से पब्लिक डीलिंग का काम बंद
नगर निगम अंबाला सिटी कार्यालय बंद हो गया।

अंबाला, जागरण संवाददाता। नगर निगम अंबाला सिटी कार्यालय पर बुधवार कोरोना का लाक लग गया। निगम कार्यालय को 21 जनवरी तक बंद करने के आदेश निगमायुक्त ने जारी किए हैं। कोरोना के चलते निगम में न केवल पब्लिक डीलिंग बंद की गई बल्कि नगर निगम के मुख्य प्रवेश गेट को बंद कर दिया गया। नगर निगम आयुक्त और चीफ इंजीनियर के बाद करीब 30 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसी कारण कर्मचारियों और यहां आने वाले लोगों के हित को देखते हुए निगम कार्यालय को बंद करने का निर्णय बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लिया गया।

बैरंग लौटी जनता

जब नगर निगम कार्यालय को बंद करने की घोषणा की गई उस समय नगर निगम कार्यालय में काफी संख्या में लोग आए हुए थे। जिन्हें होम गार्ड की मदद से बाहर निकालकर गेट को बंद कर दिया गया। अब आगामी आदेशों तक नगर निगम में पब्लिक डीलिंग नहीं होगी।

घर से ही काम करेंगे कर्मी

अब नगर निगम के कर्मचारियों को घर से ही काम करने के आदेश जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं कि वो अपना मोबाइल स्विच आफ नहीं करेंगे।

अंबाला में 3843 एक्टिव केस

अंबाला में 3843 एक्टिव केस हो गए हैं। अंबाला में कुल 437 कोरोना के नए मामले आए, जिसमें सरकारी विभाग के 52 कर्मचारी, बच्चे और युवक 20-20, पहले से संक्रमित मरीजों के संपर्क वाले 11 लोग शामिल है। पाजिटिव आए मरीजों में अंबाला शहर से 190, छावनी से 85, चौड़मस्तपुर से 86, नारायणगढ़ से 15, शहजादपुर से 34, बराड़ा से 19 और 8 मरीज मुलाना से आए हैं। जबकि 360 मरीज स्वास्थ हुए और अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 3843 हो गई। इसमें 3771 होम आइसोलेट है और बाकी के 72 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में उपचाराधीन 35 निजी अस्पताल में, सरकारी अस्पताल में 37, आइसीयू में 8 और आक्सीजन सपोर्ट पर 10 मरीजों को रखकर इलाज किया जा रहा है। डा. सुनिधि करोल ने बताया कि कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 19 लाख 15 हजार 391 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। इसमें 10 लाख 02 हजार 801 लोगों पहली डोज और दूसरी डोज 9 लाख 07 हजार 952 लोगों को लगाई जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी