प्रॉपर्टी टैक्स का 225 करोड़ रुपये बकाया, निगम रिकवरी के लिए उतरेगा

नगर निगम की माली हालत दूर करने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स और दूसरे ख्संसाधनों से बजट बढाएगा।

By Edited By: Publish:Sat, 07 Sep 2019 10:04 AM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2019 10:04 AM (IST)
प्रॉपर्टी टैक्स का 225 करोड़ रुपये बकाया, निगम रिकवरी के लिए उतरेगा
प्रॉपर्टी टैक्स का 225 करोड़ रुपये बकाया, निगम रिकवरी के लिए उतरेगा
जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम माली हालात से उबरने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स और दूसरे खातों से रिकवरी कर अपना बजट बढ़ाएगा। अधिकारियों का मानना है कि 225 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स शहर में बकाया है। सरकार ने ब्याज पर 31 दिसंबर तक छूट भी दी है। नगर निगम कमिश्नर ओमप्रकाश ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक ली। जिसमें लेखा, तकनीकी और बिल्डिंग समेत सभी शाखाओं के अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश की। प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच की स्थिति सबसे ¨चतनीय मिली। अधिकारियों ने बताया कि 225 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। कमिश्नर ने कहा कि सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज पर छूट दी है। वे 31 दिसंबर तक जमा करा सकते हैं। उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के सभी नौ अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यक्तिगत तौर पर लोगों के पास जाकर टैक्स जमा कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के 100 बड़े लोगों को चिह्नित करें और उनको टैक्स की जानकारी दें। उनका पक्ष सुनकर टैक्स बिल बनाएं। इंजीनिय¨रग ¨वग विकास कार्यों में सावधानी बरतें कमिश्नर ने कहा कि निगम क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ठेकेदार कई बार मनमर्जी का काम करते हैं। इससे सरकार के पैसे का दुरुपयोग हो जाता है। इंजीनिय¨रग ¨वग के अधिकारी विकास कार्यों का निरीक्षण करें। किसी तरह की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने रेंट रिकवरी, ट्रेड लाइसेंस, बिल्डिंग ब्रांच की एनओसी समेत दूसरे टैक्सों की रिकवरी पर जोर दें।
chat bot
आपका साथी