अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील संस्था की प्रधान प्रियंका दुआ बनी

अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील संस्था के नए सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को हो रहा है। इससे पहले बैठक हुई जिसमें सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया है। इसमें प्रियंका दुआ को प्रधान चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jun 2022 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2022 07:43 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील संस्था की प्रधान प्रियंका दुआ बनी
अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील संस्था की प्रधान प्रियंका दुआ बनी

पानीपत, (विज्ञप्ति) : अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील संस्था के नए सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को हो रहा है। इससे पहले बैठक हुई जिसमें सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया है। इसमें प्रियंका दुआ को प्रधान, मुक्ता नागपाल को सचिव, निवर्तमान प्रधान रीतिका, अनीता बत्तरा को उप प्रधान, रूचि बजाज कोषाध्यक्ष, स्वाति गोयल आइएसओ, अनु कालड़ा को संपादिका, प्रमुख सलाहकार के रूप में चार्टर प्रेसिडेंट कंचन सागर और चार्टर मेम्बर सीमा बब्बर को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में ज्योति रहेजा, मोनिका बठला, कविता गोयल, सीमा बजाज, नीतू छाबड़ा और रेणु गुप्ता को शामिल किया गया है। यह जानकारी क्लब संपादिका डा. अनु कालड़ा ने दी। नवनियुक्त प्रधान प्रियंका दुआ ने कहा कि मंडल में 308 की ओर से इस बार का मुख्य लक्ष्य अपने शहर को स्वच्छ रखना और उसे बीमारियों से मुक्त रखने का है। जिस के लिए उन्होंने स्वच्छ पानीपत रोग मुक्त पानीपत का नारा दिया है।

chat bot
आपका साथी