श्रीप्रकाश बंसल बने समाज सेवा समिति के प्रधान

समाज सेवा समिति का चुनाव रविवार को सर्वसम्मति से कराया गया। रिटर्निग अधिकारी डॉ. आइसी गर्ग ने पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 07:26 AM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 07:26 AM (IST)
श्रीप्रकाश बंसल बने समाज सेवा समिति के प्रधान
श्रीप्रकाश बंसल बने समाज सेवा समिति के प्रधान

जागरण संवाददाता, समालखा : समाज सेवा समिति का चुनाव रविवार को सर्वसम्मति से कराया गया। रिटर्निग अधिकारी डॉ. आइसी गर्ग ने पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की। निर्वाचन समिति के शेर सिंह ने नवनियुक्त प्रधान श्रीप्रकाश बंसल सहित उपप्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव, खजांची और 14 कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। समिति के करीब 760 सदस्य हैं। नवनियुक्त प्रधान श्रीप्रकाश बंसल ने कहा कि सदस्यों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे उन पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अधूरे कार्यो को पूरा करेंगे।

साढ़े तीन दशक से डिस्पेंसरी ही बना रहा अस्पताल : डॉ. गौरी शंकर

डॉ. गौरी शंकर गोयल ने कहा कि 1984 में समिति ने विधिवत काम शुरू किया था। साढ़े तीन दशक में यह अस्पताल नहीं बन सका। इमरजेंसी सेवा आज तक शुरू नहीं हो सकी है। नवोदित पदाधिकारियों को चुनौती स्वीकार कर जरूरी सेवाओं को शुरू करने का प्रयास करना होगा। सभी से सहयोग लेना होगा।

ये बने पदाधिकारी व सदस्य

प्रधान- श्रीप्रकाश बंसल

उपप्रधान- श्याम लाल सिगला, नरेश बंसल, दीपक चोपड़ा।

सचिव- पार्षद श्याम सुंदर बरेजा

संयुक्त सचिव-श्याम लाल गोयल

कोषाध्यक्ष-राकेश बंसल

कार्यकारिणी सदस्य- राम कुमार गोयल, पवन गुप्ता, सत्यनारायण बंसल, नरेश गोयल, रमेश बंसल, वेद प्रकाश, राजीव गुप्ता, रमेश मित्तल, राजेंद्र गर्ग, सुभाष गुप्ता, रामनिवास गोयल, विनोद सिगला, राजेश जैन, सचिन मित्तल।

chat bot
आपका साथी