पुलिस का जवान साईकिल यात्रा से दे रहा पर्यावरण बचाने का संदेश

निरंतर बढ़ रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जागरुकता अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए साईकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरुकता यात्रा रविवार को पानीपत पहुंची। राष्ट्रपति पुलिस पदक से विभूषित राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा 236 साइकिल रैलियां निकाल चुके।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 08:04 AM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 08:04 AM (IST)
पुलिस का जवान साईकिल यात्रा से दे रहा पर्यावरण बचाने का संदेश
पुलिस का जवान साईकिल यात्रा से दे रहा पर्यावरण बचाने का संदेश

जासं, पानीपत : निरंतर बढ़ रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जागरुकता अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए साईकिल चलाओ पर्यावरण, बचाओ जागरुकता यात्रा रविवार को पानीपत पहुंची। राष्ट्रपति पुलिस पदक से विभूषित, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा 236 साइकिल रैलियां निकाल चुके। वह हरियाणा पुलिस के जवान हैं। उन्होंने कहा कि आओ छोटे-छोटे सफर साईकिल से तय करें। ईंधन बचाएं, पर्यावरण सुधारें और सड़कों पर गाड़ियों का बोझ कम करें। कहा कि बुजुर्गों को बीमारी नहीं होती थी, क्योंकि वह मेहनतकश और साईकिल उनकी मुख्य सवारी थी। सदर थाना पहुंचने पर थाना प्रभारी अशोक, समाजसेवी नरेंद्र गुप्ता, अशोक कैलाशी, पवन लाकड़ा, प्रवीण वर्मा, ललित कुमार और कुलदीप गोयल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी