चंडीगढ़-हिसार हाईवे पर बुलेरो में सजी थी महफिल, छलकाए जा रहे थे जाम, ब्‍लाक समिति चेयरमैन का आया नाम

कैथल में चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाइवे के बीचोंबीच ब्लाक समिति चेयरमैन रुतबे की प्लेट लगे वाहन में महफिल सजी थी। जाम छलकाए जा रहे थे। इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। दो लोगों को पुलिस ने वाहन सहित किया काबू।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 21 Sep 2022 12:48 PM (IST) Updated:Wed, 21 Sep 2022 12:48 PM (IST)
चंडीगढ़-हिसार हाईवे पर बुलेरो में सजी थी महफिल, छलकाए जा रहे थे जाम, ब्‍लाक समिति चेयरमैन का आया नाम
कैथल में चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाइवे पर जाम छलकाते पकड़े गए दो युवक।

कलायत (कैथल), संवाद सहयोगी। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग कलायत कैंची चौक के बीचों-बीच ब्लाक समिति चेयरमैन के रुतबे की प्लेट लगी बोलेरो गाड़ी में शराब की महफिल जमाना दो लोगों को महंगा पड़ा। ये दोनों पंचायत राज विभाग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

रात्रि करीब साढ़े 11 बजे मुख्य मार्ग पर हंगामा करते हुए जाम छलकाने की शिकायत आसपास से गुजर रहे नागरिकों ने पुलिस को दी। तत्काल डायल 112 और एसएचओ मोबाइल वाहन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। वाहन के ऊपर मिल बैठकर जाम टकरा रहे इन लोगों ने पुलिस टीम को जब मौके पर आते देखा तो ये गाड़ी में छिप गए। उन्होंने खुद को गाड़ी में छिपाने का प्रयास करते हुए साथ ही वाहन को अंदर से लाक कर लिया।

पुलिस टीम ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला। जिसके बाद वाहन सहित काबू कर थाना ले जाया गया। इस कार्रवाई की मौके पर मौजूद लोगों ने तारीफ की। उन्होंने बताया कि काफी देर से उक्त दोनों लोग मार्ग पर हुड़दंग कर रहे थे।जब आने जाने वालों ने इन्हें समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। वह अपनी पहुंच की धौंस दिखा रहे थे। परिणामस्वरूप मामले की सूचना पुलिस को देनी पड़ी। कुछ दूरी पर गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया।

नियमानुसार होगी कार्रवाई: एचसी

हैडकांस्टेबल शिव कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस मामले में दो लोगों सहित वाहन को नेशनल हाइवे से काबू किया गया। आला अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस तरह से हाईवे पर खड़े होकर शराब पीना गैर-कानूनी है।

chat bot
आपका साथी