हाउस टैक्स सर्वे में जमीन का रकबा बताने से डरते लोग

कस्बे में याशी कंपनी द्वारा हाउस टैक्स का ऑनलाइन सर्वे किया जा रहा है। कंपनी के 20 कर्मचारी इस काम में लगे हैं। लोगों के अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से कर्मियों को परेशानी हो रही है।

By Edited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 07:52 AM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 07:52 AM (IST)
हाउस टैक्स सर्वे में जमीन का रकबा बताने से डरते लोग
हाउस टैक्स सर्वे में जमीन का रकबा बताने से डरते लोग
जागरण संवाददाता, समालखा : कस्बे में याशी कंपनी द्वारा हाउस टैक्स का ऑनलाइन सर्वे किया जा रहा है। कंपनी के 20 कर्मचारी इस काम में लगे हैं। लोगों के अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से कर्मियों को परेशानी हो रही है। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका हर पांच साल पर हाउस टैक्स का सर्वे करवाती है। सरकार की अनदेखी से दो साल बाद सर्वे हो रहा है। 2012 के सर्वे के अनुसार कस्बे के 17 वार्डो में 13 हजार के करीब परिवार हैं। इस बार 3 हजार परिवारों के बढ़ने की संभावना है। लोगों द्वारा प्लॉट की लंबाई-चौड़ाई सहित रकबा, परिवार के सदस्यों के नाम, पानी व बिजली कनेक्शन की स्थित आदि 27 ¨बदुओं की सही जानकारी नहीं देने से कंपनी कर्मचारियों को दिक्कत आ रही है। एक दिन में दो-तीन परिवारों का डाटा ही आनलाइन हो पा रहा है। लोग नहीं कर रहे सहयोग: विरेन सरोहा कंपनी के पानीपत इंचार्ज विरेन सरोहा ने कहा कि ऑनलाइन में सभी 27 ¨बदुओं का डाटा भरना होता है। तभी कंप्यूटर उसे स्वीकार करता है। लोग टैक्स लगने के डर से प्लाट की रजिस्ट्री, पानी-बिजली का बिल नहीं दिखाना चाहते हैं। परिवार के सदस्यों का नाम भी बताने से डरते हैं। उन्होंने कहा कि मार्च तक इसे पूरा करना है। लोगों का यही रवैया रहा तो पुलिस की मदद भी ली जा सकती है। उन्होंने नपा अधिकारी को परेशानी बता दी है। लाल डोरे में होगी और परेशानी : अभी वार्ड एक से सर्वे शुरू हुआ है। समालखा गांव में सर्वे के समय कर्मियों को और परेशानी हो सकती है। भापरा गांव, कालीरमण, कुहाड़ और बैनीवाल पाने के अधिकांश लोग लाल डोरे में बसे हैं। उनके पास जमीन की रजिस्ट्री नहीं होती है। ये है टैक्स की दर रिहायशी प्लाट पर 10 पैसे प्रति वर्गगज प्रति माह तो व्यवसायिक पर 80 पैसे प्रति वर्गगज प्रति माह की टैक्स दर है। दर के मामूली होने के बाद भी लोग सर्वे से डर रहे हैं। उन्हें टैक्स दर बढ़ने की ¨चता सता रही है।
chat bot
आपका साथी