नगरपालिका कर्मचारी संघ हड़ताल पर, आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी

जागरण संवाददाता पानीपत देवीलाल कांप्लेक्स में सोमवार को नगरपालिका संघ के कर्मचारियों ने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 07:50 AM (IST)
नगरपालिका कर्मचारी संघ हड़ताल पर, आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी
नगरपालिका कर्मचारी संघ हड़ताल पर, आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी

जागरण संवाददाता, पानीपत : देवीलाल कांप्लेक्स में सोमवार को नगरपालिका संघ के कर्मचारियों ने अश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। निगम आयुक्त सुशील कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।

संघ के प्रधान सुभाष चंडालिया ने कहा कि निगम आयुक्त भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कर्मचारियों की सुविधा की तरफ उनका ध्यान नहीं है। सफाई का ठेका 45 लाख से बढ़ कर एक करोड़ से अधिक हो गया। शहर में सफाई का वही हाल है, जो पहले था। यूनियन लंबित मांगों को कई बार निगम आयुक्त से मुलाकात कर चुकी है। समस्याओं का समाधान न होने पर मजबूरन हड़ताल करने का निर्णय लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि निगम आयुक्त ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर कृष्ण बागड़ी, संजय, सतीश, राजेंद्र, ओमप्रकाश, बलदेव व राजू मौजूद रहे।

कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा

हड़ताल के कारण देवीलाल परिसर स्थित निगम कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। संघ के बैनर तले डेढ़ सौ से अधिक कर्मचारी नगर निगम भवन के द्वार पर बैनर लगाकर सुबह 10 बजे से धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए पीए कंवलजीत और दो-तीन अन्य स्टाफ को छोड़कर सभी अधिकारी और कर्मचारी सीट से नदारद रहे।

chat bot
आपका साथी