मानसून की जबरदस्‍त दस्‍तक, तस्‍वीरों में देखिए राहत की फुहार बनी आफत

आखिरकार गर्मी से निजात दिलाते हुए मानसून ने दस्‍तक दे दी है। लेकिन देर रात आई आंधी और बारिश से नुकसान भी हुआ। हाईवे पर कई जगह पेड़ उखड़ गए।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:52 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:52 AM (IST)
मानसून की जबरदस्‍त दस्‍तक, तस्‍वीरों में देखिए राहत की फुहार बनी आफत
मानसून की जबरदस्‍त दस्‍तक, तस्‍वीरों में देखिए राहत की फुहार बनी आफत

पानीपत, जेएनएन। कई दिनों से असरदार साबित न हो रहे मानसून ने जबरदस्‍त दस्‍तक दी। प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी आई। देर रात बिगड़े मौसम  ने गर्मी से निजात दिलाने के साथ नुकसान भी पहुंचाया। हाईवे पर पेड़ उखड़ गए तो कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। 

मौसम विभाग ने रविवार को मौसम बदलाव के संकेत दिए थे। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा के साथ बरसात की संभावना जताई थी। मौसम विभाग की मानें तो सात जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। ऐसे में देर रात आंधी और बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई।

 

गौरतलब है कि भीषण गर्मी व उमस ने लोगों को बेहाल किया हुआ था। किसान बरसात के इंतजार में धान की रोपाई रोके हुए हैं। हालांकि धीरे-धीरे रोपाई हो रही है, लेकिन बरसात नहीं होने के कारण अभी इस कार्य में तेजी नहीं आ पाई है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई। 

 

करनाल: देर रात तेज बारिश के साथ आए तूफान ने तांडव मचाया। सड़को पर पेड़ गिर गए। किसानों को भी भारी नुकसान हुआ। कई जगह बिजली के पोल भी उखड़े। 

 

पानीपत: आंधी व तूफान के कारण मुख्य असंध रोड पर जगह-जगह पेड़ गिरे होने से रस्ता बंद हो गया। 

जींद कैथल रोड पूरी तरह से जाम है। किठाना गांव में सड़क पर गिरे पेड़।

जगह-जगह पेड़ और बिजली के ट्रांसफर रात तूफान में गिर गए हैं। लिंक रोड पर भी कई जगह पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए हैं। रात से बिजली सप्लाई बाधित है। 

chat bot
आपका साथी