विधायक और अफसर खोजेंगे जल जहर का समाधान

दैनिक जागरण के अभियान जल जहर पर सरकार और गंभीर हो गई है। इसके समाधान की जिम्मेदारी पानीपत के दोनों विधायकों और अफसरों को दी गई है। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने चंडीगढ़ सचिवालय में सोमवार को बैठक में यह निर्णय लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Aug 2019 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 06 Aug 2019 07:00 AM (IST)
विधायक और अफसर खोजेंगे जल जहर का समाधान
विधायक और अफसर खोजेंगे जल जहर का समाधान

जागरण संवाददाता, पानीपत : दैनिक जागरण के अभियान 'जल जहर' पर सरकार और गंभीर हो गई है। इसके समाधान की जिम्मेदारी पानीपत के दोनों विधायकों और अफसरों को दी गई है। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने चंडीगढ़ सचिवालय में सोमवार को बैठक में यह निर्णय लिया। अब शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा 9 अगस्त को पानीपत में अधिकारियों की बैठक लेंगे।

उद्योग मंत्री ने चंडीगढ़ में दोपहर 12 से 1:30 बजे तक जन स्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल, सिचाई विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी, शहरी निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन अशोक छत्रपाल और जनस्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा की बैठक ली। पानीपत से इस बैठक में हशविप्रा के ईओ योगेश रंगा, एक्सईएन जगमाल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेंद्र चहल, एसई रमेश कुमार और जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन विकास कुमार शामिल हुए।

उद्योग मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से सीईटीपी और एसटीपी से ट्रीट किए पानी की उपयोगिता पर चर्चा की। अधिकारियों से कहा कि ठोस योजना जल्द तैयार करें। ट्रीट किए गए पानी का कृषि, उद्योग, बागवानी व निर्माण कार्यों में उपयोग किया जा सके। एसटीपी से साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए 22 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली है। 10 दिन में टेंडर भी जारी हो जाएगा।

------------

यमुना में छोड़ेंगे साफ पानी

मंत्री ने कहा कि योजना में इसे भी शामिल किया जाए। सीवरेज का पानी साफ होने के बाद ही यमुना में जाए। यमुना को मैली होने से बचाएंगे। डाइंग यूनिटों से निकलने वाले हानिकारक रसायन से पानीपत को मुक्त करने के लिए दैनिक जागरण ने गत 23 जून से 10 जुलाई तक 'जल जहर' अभियान चलाया था। स्काई लार्क में अभियान के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री विपुल गोयल को समस्या से अवगत कराया था। वर्जन :

फोटो 36 ए

उद्योग मंत्री ने अधिकारियों से योजना बनाने को कहा है। कुछ समय लग सकता है, लेकिन जल जहर अभियान समाधान की दिशा में बढ़ रहा है। यमुना में भी साफ पानी ही छोड़ा जाएगा।

महीपाल ढांडा, विधायक ग्रामीण। वर्जन :

बैठक में मैं थोड़े विलंब से पहुंची थी। उद्योग मंत्री तेजी से कदम उठा रहे हैं। अशोक क्षेत्रपाल के नेतृत्व में दोबारा शुक्रवार को यहां बैठक होगी।

रोहिता रेवड़ी, विधायक शहर। वर्जन :

चंडीगढ़ में जल जहर समस्या के समाधान के लिए जल्द से जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। दैनिक जागरण ने सामाजिक सरोकार के तहत जिस तरह से यह मुद्दा उठाया है, उसका हल भी उतनी जल्दी कराएंगे।

विपुल गोयल, उद्योग मंत्री, हरियाणा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी