ममेरे भाई के जन्मदिन में आई विवाहिता घर के सामने से लापता, तलाश शुरू

ममेरे भाई की जन्मदिन पार्टी से लौटने के बाद एक विवाहिता घर के सामने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामला वीरवार रात आठ बजे के करीब का है। मां ने मामले की शिकायत आठ मरला चौकी पुलिस को देकर बेटी को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:19 PM (IST)
ममेरे भाई के जन्मदिन में आई विवाहिता घर के सामने से लापता, तलाश शुरू
ममेरे भाई के जन्मदिन में आई विवाहिता घर के सामने से लापता, तलाश शुरू

जागरण संवाददाता, पानीपत : ममेरे भाई की जन्मदिन पार्टी से लौटने के बाद एक विवाहिता घर के सामने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामला वीरवार रात आठ बजे के करीब का है। मां ने मामले की शिकायत आठ मरला चौकी पुलिस को देकर बेटी को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है।

करनाल निवासी महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसका एक लड़का और एक लड़की है। बेटी की करीब ढाई साल पहले पानीपत आठ मरला कालोनी में शादी की थी। उसने बताया कि वीरवार को वो शादीशुदा बेटी और पति के साथ किशनपुरा स्थित अपने भाई के घर पर भतीजे की जन्मदिन पार्टी में भाग लेने के लिए आई थी। जन्मदिन पार्टी खत्म होने के बाद उसका भतीजा बेटी को आठ मरला स्थित उसकी ससुराल में घर के बाहर उतारकर वापस आ गया। लेकिन न तो लड़की अपनी ससुराल पहुंची और न ही लौटकर वापस उनके पास आई। उन्होंने आस पास के कालोनी, रिश्तेदारी व अन्य जगह काफी तलाश की, लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। मां ने पुलिस से लापता बेटी को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी