पानीपत में पुल पर चढ़ें तो जान का खतरा, बिजली टावर लाइन है बड़ी वजह

अगर पानीपत में इस पुल पर चढ़े तो जान का खतरा है। पुलिस से हाईवोल्‍टेज की टावर लाइन गई है। अंडर पास के चालू होने में बिजली टावर लाइन का अड़ंगा। महीनों से काम भी रुका है। शिफ्टिंग की वजह से अभी तक शुभारंभ भी नहीं हुआ।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 08:41 AM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 08:41 AM (IST)
पानीपत में पुल पर चढ़ें तो जान का खतरा, बिजली टावर लाइन है बड़ी वजह
पुल के पास से गुजर रही टावर लाइन।

पानीपत, जेएनएन। पुल बनकर तैयार है। चाहकर भी आप पुल पर नहीं चढ़ सकते। पुल पर चढ़ें तो जान का खतरा भी है। महीनों से पुल को खुलने का इंतजार ही हो रहा है। दरअसल, पुल के ऊपर से टावर लाइन की शिफ्टिंग शुरू नहीं हुई है। वाहनों को भी कई किमी घूमकर आना-जाना पड़ रहा है।

लोगों की सुविधा के लिए जीटी रोड पर समालखा में थाना के सामने अंडरपास का निर्माण हुआ है। गत दिसंबर में ही काम लगभग पूरा हो गया था। अंडरपास के ऊपर से बिहोली पावर हाउस की 220 केवीए लाइन गुजर रही है, जो काफी नजदीक है। निर्माण कंपनी को इसे शिफ्ट करना है। बिजली निगम के अधिकारी के अनुसार उनकी ओर से कंपनी को हरी झंडी दे दी गई है। नियम के अनुसार शिफ्ट करने कहा गया है, लेकिन काम बंद है।

हादसे के साथ परेशानी

मनाना के आजाद राठी, नरेश कुमार, हरदीप राठी, सत्यवान सिंह कहते हैं कि यह मनाना गांव व बीएड कॉलेज, समालखा थाना, उपमंडल अस्पताल, ट्रक यूनियन जाने-आने का अंडरपास है। काफी दिनों से लोगों को इसका इंतजार था। जीटी रोड क्रांस करते समय हादसे होते थे। अस्पताल और थाना में दिनरात लोगों का आना जाना लगा रहता है।

निर्माण कंपनी को ही इसे पूरा करना है

निर्माण पूरा होने के बाद भी इसे चालू नहीं किया जा रहा है। लोगों की परेशानी बनी हुई है। उन्होंने जल्द से जल्द इसे चालू करने की मांग की है। पानीपत बिजली कंस्ट्रक्शन विभाग के एसडीओ का कहना है कि निर्माण कंपनी को ही इसे करना है। उसे शिफ्टिंग की देखरेख करनी है। उनके विभाग की ओर से कोई रुकावट नहीं है।

chat bot
आपका साथी