कांग्रेस की ट्रैक्‍टर यात्रा को लेकर प्रशासन और पार्टी ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं के कवच में रहेंगे राहुल गांधी

पंजाब से हरियाणा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ट्रैक्‍टर रैली के आने को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताटों को भी इसकी जिम्‍मेदारी दे दी गई है। कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे रहे।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 04:17 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 04:17 PM (IST)
कांग्रेस की ट्रैक्‍टर यात्रा को लेकर प्रशासन और पार्टी ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं के कवच में रहेंगे राहुल गांधी
कुरुक्षेत्र में पुल के आसपास का पुलिस और प्रशासन जायजा लेते हुए।

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की दो दिवसीय ट्रैक्‍टर यात्रा को लेकर प्रशासन और कांग्रेसियों ने रणनीति पूरी कर ली है। प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रा के चलते अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं और यात्रा पर नजर रखे हुए हैं। वहीं, हरियाणाा में गर्माती सियासत को देखते हुए यात्रा के लिए कांग्रेस ने विशेष रणनीति तैयार की।

पुलिस ने ट्यूकर बॉर्डर पर भारी पुलिस सुरक्षा लगा दी है। यहां बेरिकेड्स लगाकर बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है। तीन डीएसपी सहित भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इधर कांग्रेस के नेताओं ने अग-अलग बैठक कर तैयारियां तेज कर दी हैं।

पूर्व मंत्री ने बुलाई कार्यकर्ताओं की बैठक

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने सोमवार को पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी की रैली को लेकर विस्तार से चर्चा की और उनकी ड्यूटी लगाई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दो दिन की यात्रा हरियाणा में रहेगी। वे छह अक्टूबर को पंजाब से हरियाणा में दाखिल होंगे। पिहोवा से होते ही ज्योतिसर पहुंचेंगे। यहां गीता स्थली पर माथा टेकेंगे। इसके बाद रात्रि ठहराव कुरुक्षेत्र में होगा। वे सात अक्टूबर को पिपली मंडी से करनाल के लिए रवाना होंगे।

कार्यकर्ता तैयार करेंगे सुरक्षा कवच

पंजाब से हरियाणा में राहुल गांधी के प्रवेश के समय कांग्रेसी अभेद्य रणनीति के साथ उतरेगी। रणदीप सुरजेवाला ने समर्थकों से संपर्क साधा है। एनएसयूआई की कांग्रेस टीम के वालंटियर तैनात किए जाएंगे।

पुलिस की ये हैं तैयारी

पुलिस के आला अधिकारी लगातार फीडबैक ले रहे हैं। एसपी राजेश दुग्गल खुद इसकी कमान संभाले हुए हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही ट्यूकर बॉर्डर का दौरा किया था। पुलिस ने पंजाब के ट्रैक्टरों को रोकने के पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसके लिए बेरिकेड्स लगाए गए हैं। दूसरे जिलों से भी पुलिस की मदद ली जा रही है। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। राहुल की यात्रा को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था में प्रशासन लगा हुआ है। जानकारों का कहना है कि प्रशासन दोपहर बाद स्थिति के अनुसार परमिशन को लेकर फैसला लेगा।

chat bot
आपका साथी