विवाद के बाद पंचायत में पत्नी नहीं मानी, हुई कहासुनी तो पति ने दे दी जान Panipat News

एक युवक की आठ महीने पहले शादी हुई थी। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। मामला पंचायत तक पहुंच गया और जब समझौता नहीं हो सका तो युवक ने जान दे दी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 12:00 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 12:00 PM (IST)
विवाद के बाद पंचायत में पत्नी नहीं मानी, हुई कहासुनी तो पति ने दे दी जान Panipat News
विवाद के बाद पंचायत में पत्नी नहीं मानी, हुई कहासुनी तो पति ने दे दी जान Panipat News

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। सरस्वतीनगर के गांव ऊधमगढ़ में 24 वर्षीय सुरजीत की जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत हो गई। उसकी आठ माह पहले टेही हसनपुर की युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती के बीच में विवाद रहने लगा। मामला महिला थाने तक पहुंच गया। परिजनों का आरोप है कि इससे आहत होकर ही उसने जान दी है। हालांकि अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।

पुलिस के मुताबिक सुरजीत की शादी जनवरी में हुई थी। शादी के बाद उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि शिकायत महिला थाने में पहुंच गई। बुधवार को यहां पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बन सकी। बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में उसका शव पड़ा मिला। हालत देखकर यही अंदेशा लगाया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हुई है। 

बताया जा रहा है कि पंचायत में भी दोनों पक्षों के बीच काफी तनातनी हुई थी, जिसमें उसे अपशब्द भी कहे गए। इससे वह आहत हो गया। इसी के चलते उसने जहर खाया है। थाना छप्पर प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी