Kurukshetra Coronavirus News Update: कुरुक्षेत्र में दो कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत, 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

कुरुक्षेत्र में दो कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 45 नए मामले सामने आए हैं। करनाल के एक विधायक व कुरुक्षेत्र में विधायक के बेटे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 25 Aug 2020 04:55 PM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2020 04:55 PM (IST)
Kurukshetra Coronavirus News Update: कुरुक्षेत्र में दो कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत, 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
Kurukshetra Coronavirus News Update: कुरुक्षेत्र में दो कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत, 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। करनाल में एक दिन छोड़कर तीसरे दिन फिर से दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। मरने वालों में दोनों महिलाएं हैं। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। वहीं सोमवार को कुरुक्षेत्र रहने वाले करनाल के एक विधायक कोरोना पॉजिटिव आ गए, जबकि कुरुक्षेत्र के एक विधायक के बेटे को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 

करनाल में 45 नए केस सामने आए हैं। सोमवार को तहसील कार्यालय में एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव निकल गया, जिसके बाद कार्यालय को सैनिटाइज करके एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया। वहीं 35 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक 1338 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 799 को छुट्टी दे दी गई है और 513 केस अभी भी एक्टिव हैं।

इनकी हुई मौत

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि दो कोरोना पाजिटिव महिलाओं की मृत्यु हुई है। इनमें से एक पिहोवा के गांव मुर्तजापुर की 38 वर्षीय महिला है। महिला को 21 अगस्त को कोरोना संक्रमण होने के बाद दाखिल कराया गया था, जिसका उपचार पटियाला के राजेंद्र अस्पताल चल रहा था। इस महिला ने कुछ समय पहले स्टंट भी डलवाएं थे और बीपी व शुगर की मरीज थी। महिला की 24 अगस्त को राजेंद्र अस्पताल में मृत्यु हो गई है। इसके अलावा इस्माईलाबाद से 56 वर्षीय महिला को कोरोना से संक्रमित होने के कारण 13 अगस्त को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस महिला को शुगर और निमोनिया की शिकायत थी। इस महिला की 23 अगस्त की रात्रि को मुलाना अस्पताल में मृत्यु हो गई है।

ये आए कोरोना पॉजिटिव 

सिविल सर्जन डा. सुखबीर ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 45 नए केस सामने आए हैं। जिनमें पिहोवा से 42 वर्षीय व्यक्ति, गांव कलसाना से 45 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 7 से 32 वर्षीय व्यक्ति, शिव कालोनी अमीन रोड से 30 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर आठ से 69 वर्षीय व्यक्ति, खटापुर मौहल्ला से 42 वर्षीय व्यक्ति,  तिलक कालोनी से 60 वर्षीय व्यक्ति है। गांव धनानी से 32 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर तीन से 44 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर दो से 65 वर्षीय व्यक्ति, सात वर्षीय बालिका, सेक्टर 13 से 48 वर्षीय महिला, वार्ड पांच पिपली से 33 वर्षीय व्यक्ति, छोटा बाजार से 32 वर्षीय व्यक्ति, गांव उमरी से 65 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय महिला, गांव मुर्तजापुर से 26 वर्षीय महिला, गांव झिंझरपुर से 34 वर्षीय महिला और आकाश नगर से 48 वर्षीय व्यक्ति, अर्बन एस्टेट से 16 वर्षीय बच्चा, शांति नगर से 14 वर्षीय युवती, दीदार नगर से 42 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय व्यक्ति, गांव सिरसमा से 55 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय व्यक्ति, दीदार नगर से 24 वर्षीय व्यक्ति, कुरुक्षेत्र से 46 वर्षीय व्यक्ति,गांव बेरथली से 29 वर्षीय व्यक्ति, कुरुक्षेत्र से 55 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा निवारसी बाजार से 45 वर्षीय व्यक्ति, धनौरा जाटान से 34 वर्षीय व्यक्ति, छोटा बाजार से 32 वर्षीय व्यक्ति, गांव झिंझरपुर से 21 वर्षीय युवक, सुशांत सिटी सेक्टर 32 से 44 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवती, गांव बेरखेड़ी हरीपुर मथाना से 27 वर्षीय व्यक्ति, इस्माईलाबाद से 30 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 7 वर्षीय बालक, गांव बहादुरपुरा से 65 वर्षीय महिला, गांव बाखली से 37 वर्षीय व्यक्ति व कैलाश नगर से 39 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। 

chat bot
आपका साथी