कुरुक्षेत्र के युवक ने अमेजन पर की थी नकली चार्जर की शिकायत, खाते से उड़ गए 46200 रुपये

कुरुक्षेत्र में युवक ने उसने नौ मार्च को अमेजन कंपनी पर नकली चार्जर भेजने की शिकायत की थी। कंपनी के नंबर पर बात की तो वहां एक युवक ने खाते के आखिरी अंक पूछे और फोन पे के बारे में जानकारी ली। उसके खाते से रुपये निकल गए।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 11 Mar 2021 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 11 Mar 2021 10:33 PM (IST)
कुरुक्षेत्र के युवक ने अमेजन पर की थी नकली चार्जर की शिकायत, खाते से उड़ गए 46200 रुपये
आरोपितों ने धोखे से खाते के अंतिम नंबर पूछे और उसके साथ धोखाधड़ी की।

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। अमेजन पर नकली चार्जर की शिकायत देने के कुछ ही देर बाद ही कुरुक्षेत्र के युवक के बैंक खाते से 46,200 रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। 

भिवानी के गांव गागरवास निवासी अमित ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह कुरुक्षेत्र के दीदार नगर में किराये पर रहता है। उसने नौ मार्च को अमेजन कंपनी पर नकली चार्जर भेजने की शिकायत की थी। कंपनी के नंबर पर बात की तो कर्मचारी ने उसे कहा कि शाम को ही आपका चार्जर वापस ले जाएंगे और उसके पैसे बैंक खाते में वापस डाल दिए जाएंगे।

इस तरह खाते से उड़ाए रुपये

पीड़ित ने बताया कि आरोपितों ने उससे खाते के आखिरी अंक पूछे। इसके बाद फोन पे यूज करने के बारे में जानकारी ली। उसी शाम उसके बैंक खाते से चार बार 10 हजार 500 रुपये निकाल लिए। उसके बाद एक बार 4200 रुपये निकाल लिए। इस तरह से आरोपितों ने उसके खाते से कुल 46,200 रुपये की चपत लगा दी। आरोपितों ने धोखे से उसके खाते के अंतिम नंबर पूछे और उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच एसआइ जगदीश चंद को सौंपी है। जांच अधिकारी एसआइ जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः शराब के नशे मेें रिश्‍तेे का खून, कैथल मेें बेटे ने पिता को मार डाला

यह भी पढ़ेंः पानीपत में 12 साल की नाबालिग का चार नकाबपोश युवकों ने कार में किया अपहरण, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ेंः सावधान हो जाएं, खतरनाक हो रहा कोरोना संक्रमण, पानीपत में एक की मौत, 11 संक्रमित

यह भी पढ़ेंः आज बदल सकता है मौसम का मिजाज, कल बरसात के साथ ओलावृष्टि के आसार

chat bot
आपका साथी