Panipat weather update: सुबह फिर से छाया घना कोहरा, अब तीन दिन छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने 3 दिन तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। सुबह के समय कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। सुबह पांच बजे मौसम साफ था लेकिन सात बजे कोहरा छाना शुरू हो गया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 12:47 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 12:47 PM (IST)
Panipat weather update: सुबह फिर से छाया घना कोहरा, अब तीन दिन छाए रहेंगे बादल
कई दिन की राहत के बाद फिर कोहरा आफत बनकर छाया।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। कई दिन की राहत के बाद रविवार को एक बार फिर घने कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी। दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह पांच बजे मौसम साफ था लेकिन सात बजे कोहरा छाना शुरू हो गया। न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने देरी से बिस्तर छोड़ा। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 3 दिन बादल छाए रहने की संभावना है।

ऐसा मौसम रहने की संभावना 

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार ठंड अभी जारी रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को अधिकतम 20 व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को अधिकतम 21 व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने 3 दिन तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। सुबह के समय कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

गेहूं में आ सकता है पीला रतुआ

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार पड़ रही ठंड गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है। खास तौर पर पछेती फसल का फुटाव अच्छा होगा, लेकिन मौसम में नमी पीला रतुआ का कारण बन सकती है। इसलिए फसल की निगरानी की सलाह दी जा रही है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसविंदर सैनी का कहना है कि मौसम में नमी अधिक होने के कारण गेहूं की फसल में पीला रतुआ आ सकता है। इसलिए किसान फसल के नियमित रूप से जांच करते रहें।

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें

ठंड का असर स्वास्थ्य पर भी देखा जा रहा है। एसएमओ डा. विजय परमार का कहना है कि ठंड के इस दौर में बुजुर्ग व बच्चे विशेषतौर पर एहतियात बरतें। गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। गुनगुना पानी पिएं। रात का हीटर या अंगीठी के प्रयोग से बचें। बेहतर होगा यदि सैर की बजाय घर में ही हल्का व्यायाम कर लिया गया। चाय में अदरक व तुलसी डालकर पिएं। यह स्वास्थ्यवर्धक हैं। इन दिनों खांसी-जुकाम  व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

chat bot
आपका साथी