हुडा सेक्टरों से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे : खरे

जागरण संवाददाता, पानीपत : हुडा के सभी औद्योगिक सेक्टरों से बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे हटाए जाएंग

By Edited By: Publish:Fri, 16 Sep 2016 02:54 AM (IST) Updated:Fri, 16 Sep 2016 02:54 AM (IST)
हुडा सेक्टरों से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे : खरे

जागरण संवाददाता, पानीपत : हुडा के सभी औद्योगिक सेक्टरों से बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। कब्जे हटाने का अभियान नगर निगम तथा हुडा संयुक्त रूप से युद्ध स्तर पर चलाएगा। साथ ही जिला प्रशासन को रिपोर्ट करनी होगी। यह निर्देश उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय क्लीयरेंस कमेटी में दिए।

क्लीयरेंस कमेटी की बैठक में जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक सहित अन्य विभागों की अधिकारियों सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

क्लीयरेंस कमेटी का गठन औद्योगिक संस्थानों की समस्याओं के निवारण के लिए किया गया है। हर माह इसकी बैठक होती है। यदि समय पर कोई विभाग समस्या का हल नहीं करता तो उस समस्या क्लीयरेंस कमेटी की बैठक में रखा जाता है। कमेटी को उस समस्या को हल करने का अधिकार है।

उपायुक्त ने औद्योगिक प्रतिनिधियों का कहा कि वे अपनी समस्याओं का इनवेस्ट हरियाणा पोर्टल पर डाल सकते हैं। पोर्टल पर समस्या अपलोड करवा कर उद्यमियों को पोर्टल का लाभ लेना चाहिए। यह पोर्टल सरकार ने उद्यमियों के लिए ही बनाया है।

जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक आरके राणा ने कहा कि औद्योगिक संस्थानों की समस्याओं के निदान के लिए जिला स्तर पर कष्ट निवारण समिति भी काम कर रही है। अभी तक क्लीयरेंस कमेटी में चार केसों का निपटान किया जा चुका है। एक केस अभी बाकी बचा है। जो उपायुक्त के पास है। इसका भी जल्द निपटान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी