जींद में नहीं रुक रही कोरोना की रफ्तार, रोडवेज परिचालक सहित 7 की मौत

जींद में कोरेाना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। अब कोरेाना संक्रमण की वजह से रोडवेज परिचालक सहित सात लोगों की मौत हो गई है। 29 दिनों में 95 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 05:49 PM (IST)
जींद में नहीं रुक रही कोरोना की रफ्तार, रोडवेज परिचालक सहित 7 की मौत
जींद में कोरेाना की वजह से सात लोगों की मौत।

जींद, जेएनएन। जींद में वीरवार को कोरोना से रोडवेज परिचालक सहित सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच महिलाएं शामिल है। सात दिनों में जिले में 41 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। अप्रैल माह के 29 दिनों में 95 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

वीरवार को गांव नगूरां निवासी 40 वर्षीय रोडवेज का परिचालक भी शामिल है। बुखार होने के चलते उसे शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं लाल बहादुर कालोनी जींद निवासी 70 वर्षीय महिला को नरवाना नागरिक अस्पताल रेफर किया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। उधर गांव बिटानी निवासी 60 वर्षीय महिला खानपुर पीजीआइ में उपचाराधीन थी। जहां उसकी मौत हो गई।

वहीं जींद निवासी 56 वर्षीय महिला को नरवाना नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं गंगापुत्रा अस्पताल में आइसोलेट रामबीर कालोनी निवासी 85 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं जुलाना निवासी 60 वर्षीय महिला की नागरिक अस्पताल में मौत हो गई।

580 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 462 हुए स्वस्थ

जिले में वीरवार को 1427 सैंपलों की रिपोर्ट में 580 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 462 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव सिवानामाल में 15 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा पीएनबी, एसबीआइ के दो कर्मी, एक पुलिस कालोनी, एक एसपी कार्यालय व एक चिकित्सक का बेटा कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 12 हजार 683 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें से 9459 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह ने बताया कि अब तक दो लाख 16 हजार 83 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 1829 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। 

1913 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

जिले में वीरवार को चलाए गए अभियान के दौरान 1913 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अब तक एक लाख 11 हजार 897 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। इसमें से एक लाख चार हजार 385 लोगों ने पहली डोज, 7512 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नवनीत ने बताया कि वीरवार को 416 लोगों ने पहली डोज, 458 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।

chat bot
आपका साथी