विवादित ट्वीट पर गिरफ्तार कांग्रेस नेता पूनिया की मुश्किल बढ़ी, विज ने कहा-कड़ी कार्रवाई होगी

विवादित ट्वीट कर फंसे हरियाणा के कांग्रेस नेता पंकज पूनिया को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर दे दिया है। पंकज पूनिया ने जिस मोबाइल से ट्वीट किया था उसे बाद में छिपा दिया था।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 03:18 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 06:42 PM (IST)
विवादित ट्वीट पर गिरफ्तार कांग्रेस नेता पूनिया की मुश्किल बढ़ी, विज ने कहा-कड़ी कार्रवाई होगी
विवादित ट्वीट पर गिरफ्तार कांग्रेस नेता पूनिया की मुश्किल बढ़ी, विज ने कहा-कड़ी कार्रवाई होगी

करनाल, जेएनएन। विवादित ट्वीट पोस्‍ट करने से फंसे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज पूनिया को आज अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित से विवादित ट्वीट में प्रयोग किया गया मोबाइल छिपा दिया है और उसे बरामद करना है। पूनिया को विवादित ट्वीट का मामला गर्माने के बाद बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। पूनिया के खिलाफ मध्‍य प्रदेश के इंदौर और उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ में भी एफआइआर दर्ज की गई है। ऐसे में कांग्रेस नेता के लिए आगे मुश्किल और बढ़ सकती है।

कोर्ट ने पूनिया को पुलिस रिमांड में भेजा, ट्वीट करने बाद छिपाया गया मोबाइल पुलिस करेगी बरामद

वहीं, इस मामले पर हरियाणा की सियासत भी गर्मा गई है। पनिया प्रकरण में गृह मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। विज ने कहा कि पूनिया नेे जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया, सभ्य समाज इसकी इजाजत नहीं देता। कानूनी प्रक्रिया के तहत पूनिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज ने कहा- पूनिया की भाषा काे सभ्‍य समाज इजाजत नहीं देता, सैलजा ने भाजपा पर निशाना साधा

दूसरी ओर, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा  भाजपा घटिया स्तर की राजनीति पर उतर आई है। इसी सोच के साथ उसके कार्यकर्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। करनाल मेंं कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने पंकज पूनिया के इस ट्वीट से किनारा कर लिया है। उनका दावा है कि यह पूनिया का निजी ट्वीट है। पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

करनाल की अदालत ने एक दिन के रिमांड पर दिया, पुलिस ने कहा- पूनिया ने मोबाइल पंचकूला में छिपाया

पुलिस का कहना है कि पूनिया ने जिस मोबाइल से विवादित ट्वीट किया था उसे पंचकूला में छिपाया है। सीआइए वन टीम ने कांग्रेस नेता को मीडिया से भी बचाने का भरसक प्रयास किया और उसे न्यायाधीश मुकेश कुमार की अदालत में भी पीछे के दरवाजे से लेकर पेश किया। हालांकि कई घंटे पहले से ही पंकज पूनिया को अदालत में पेश करने के लिए पत्रकार अदालत के मुख्य गेट पर इंतजार करते रहे।

वहीं एसपी एसएस भौरिया ने बताया कि आरोपित पंकज पूनिया को अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि देश में कुछ अन्य स्थानों पर भी उसके खिलाफ मामला दर्ज होने की बात सामने आई है।

पंकज पूनिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाला शख्‍स।

शिकायतकर्ता पक्ष के वकील अभिषेक नागपाल व अशोक सिरसी ने पत्रकारों को बताया कि आरोपित को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं शिकायतकर्ता विवेक लांबा ने पुलिस व अदालत की कार्रवाई पर संतोष जताया और कहा कि उन्होंने हिंदू धर्म पर हमला करने के आरोपितों को सबक सिखाने के लिए जंग शुरू की है और वे इसे अंजाम तक पहुंचाकर ही रहेंगे। आरोपित को कम से कम दस साल कैद की सजा होनी चाहिए।

बता दें कि पंकज पूनिया ने आरएसएस और भगवान राम काे लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किया था और इस पर काफी संख्‍या में लाेगों का गुस्‍सा फूट पडा़ था। आम लोगों के साथ कई जानी मानी हस्तियाें ने भी पूनिया को निशाने पर ले लिया था और उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। विवाद बढ़ने के बाद पंकज पूनिया ने ट्वीट डिलीट कर दिया था और एक अन्‍य ट्वीट पोस्‍ट कर माफी मांगी थी।

करनाल में बुधवार को पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद देर रात पंकज पूनिया के खिलाफ आइटी एक्‍ट सहित भादसं की विभिन्‍न धाराओं तहत एफआइआर दर्ज किया गया था। बुधवार देर रात उनको गिरफ्तार किया गया था। पूरे प्रकरण में पूनिया के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ में भी एफआइआर दर्ज की गई और गाजियाबाद के कौशांबी थाने में भी शिकायत दी गई।

शिकायतकर्ता पक्ष के वकील अभिषेक नागपाल ने पत्रकारों को बताया कि आरोपित को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने अदालत में बताया है कि आरोपित से ट्वीट करने के लिए प्रयोग किया गया मोबाइल फोन बरामद किया जाना है, जो उसने ट्वीट करने के बाद पंचकुला में छिपा दिया था। अब पुलिस एक दिन के रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर पंचकुला से मोबाइल बरामद करेगी और अगले दिन फिर उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

-------

आरोपित के लिए जेल ही सही जगह : लांबा

शिकायतकर्ता विवेक लांबा ने पुलिस व अदालत की कार्रवाई पर संतोष जताया और कहा कि उन्होंने हिंदू धर्म पर हमला करने के आरोपितों को सबक सिखाने के लिए जंग शुरू की है और वे इसे अंजाम तक पहुंचाकर ही रहेंगे। आरोपित को कम से कम दस साल कैद की सजा होनी चाहिए। समाज में ऐसे व्यक्ति के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। उन्होंने ट्वीट कर जिस प्रकार का कृत्य किया है, उसके लिए जेल में ही सही जगह है।

----------

कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं : त्रिलोचन

कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह का कहना है कि पूनिया की ओर से किए गए ट्वीट का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। यह उनका निजी ट्वीट है। अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल समाज के किसी भी प्राणाी को नहीं करना चाहिए। राजनीति में, धर्म में, हमारे समाज में ऐसी भाषा का कोई स्थान नहीं। असंध से कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि पूनिया का ट्वीट उनका अपना है और पार्टी से इसका कोई मतलब नहीं है।

-----------------------

हरियाणा कांग्रेस अध्‍यक्ष कुमारी सैलजा बोलीं- घटिया राजनीति कर रही भाजपा

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता द्वारा एफआइआर दर्ज करवाना घटिया राजनीति दर्शाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना में भाजपा इतनी गिर जाएगी, यह किसी ने सोचा नहीं था। इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए। महामारी के समय कांग्रेस द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों से भाजपा बौखला गई है। इसके खिलाफ पूरा देश खड़ा होगा। यह लड़ाई जनता की अदालत और न्याय की अदालत, दोनों जगह जीतेंगे।

यह भी पढें: ट्वीट पर बवाल के बाद हरियाणा का कांग्रेस नेता देर रात गिरफ्तार, कांग्रेस की मुश्किल बढ़ी

यह भी पढ़ें: अमृतसर से अमेरिका तक लोगाें की जुबां पर होगा मोगा, साेनू सूद व विकास खन्‍ना ने बढा़ई शान

यह भी पढ़ें: अमेरिका में गिरफ्तार किए गए 167 लोग अमृतसर पहुंचे, देखें पंजाब व हरियाणा के लाेगों की List

यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्‍हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की 

यह भी पढ़ें : शराब के ठेके में जिंदा जल गए दो लोग, एक बचा, बाहर से बंद था दरवाजा

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

  

  

chat bot
आपका साथी