वर्तमान भाजपा सरकार ने लोगों से झूठे वायदे कर ठगा: कांग्रेस प्रत्याशी संजय अग्रवाल

पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए कॉलोनियों सहित सेक्‍टर में भी लोगों से मुलाकात की।

By Edited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 09:01 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 09:02 AM (IST)
वर्तमान भाजपा सरकार ने लोगों से झूठे वायदे कर ठगा: कांग्रेस प्रत्याशी संजय अग्रवाल
वर्तमान भाजपा सरकार ने लोगों से झूठे वायदे कर ठगा: कांग्रेस प्रत्याशी संजय अग्रवाल

जागरण संवाददाता, पानीपत : पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान के तहत एसडी कॉलेज रोड, पचरंगा बाजार, मेन बाजार, सलारगंज गेट, किला बाजार, हलवाई हट्टा बाजारों में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। संजय अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार लोगों से झूठे वायदे कर उन्हें ठगने का काम कर रही है। भाजपा की मेयर ने 100 दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, सीवरेज की सफाई, और बरसाती पानी की निकासी जैसे अनेक वायदे किए थे। अब जनता पूछ रही है कहां गए उनके वायदे और 100 दिन। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की हकीकत समझ चुकी है। इसीलिए इस बार कांग्रेस की सरकार बनाने का मन लोगों ने बना लिया है। अग्रवाल ने कहा कि दुकानों पर काम नहीं है। दीपावली की सीजन में खाली बैठे हैं। कांग्रेस को 36 बिरादरी का प्यार मिल रहा है। वार्ड 16 विकास नगर में वाल्मीकि समाज ने भी उन्हें समर्थन दे दिया है। वार्ड के पूर्व पार्षद रामचंद्र कादियान के साथ उन्होंने वार्ड मे डोर-टू डोर किया।

chat bot
आपका साथी