यो सुथरा लाग्गै सूट.., रामजी ने जोबन दिया

एसडी पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों ने प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Sep 2019 07:34 AM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2019 07:34 AM (IST)
यो सुथरा लाग्गै सूट.., रामजी ने जोबन दिया
यो सुथरा लाग्गै सूट.., रामजी ने जोबन दिया

जागरण संवाददाता, पानीपत : एसडी पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों ने प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कॉलेज प्रधान डॉ. एसएन गुप्ता और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी प्रतिभा का धनी है। वे मंच पर आकर इसको निखार सकते हैं। कार्यक्रम अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. सरिता दलाल की देखरेख में किया गया। करीब 300 विद्यार्थियों ने मनमोहिनी', यो सुथरा लागे सूट.., रामजी ने जोबन दिया.., मोहे रंग दे.., छोकरा जवान रे.., वो है रंगीला छेल छबीला, तेनू काला चश्मा जचदा ए.. हाई हील्स ते नाचे.., पंजाबी गीत ख्वाब.., बीट पे बूटी.., मैं नाचू आज छम छम छम.. समेत गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। प्राचार्य ने प्रतिभा को देखकर नृत्य के 40 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया। इस मौके पर प्रो. हरविद्र जोधका, प्रो अन्नू आहूजा, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. मुकेश पुनिया, डॉ. संतोष कुमारी, प्रो. मोनिका खुराना, डॉ. सुशीला बैनीवाल, डॉ. दीपा वर्मा, प्रो. दीपिका अरोड़ा, प्रो. इंदु पुनिया, प्रो. यशोदा अग्रवाल, प्रो. हर्षिता गोयल व दीपक मित्तल मौजूद रहे. ये रहे परिणाम

छात्राओं की नृत्य प्रतियोगिता में निशा व सपना मलिक प्रथम, आभा व इशिका द्वितीय और लक्ष्मी व रितिका तृतीय स्थान पर रही। अनु को सांत्वना पुरस्कार मिला। लड़कों में नीरज प्रथम, अनूप द्वितीय और बबलू व लक्ष्य संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। आशीष व अंकित को सांत्वना पुरस्कार मिला।

chat bot
आपका साथी