चुनाव से पहले ही कर दी मंत्री बनाने की घोषणा, जानिए ऐसा क्‍या है खास Panipat News

सीएम मनोहर लाल ने चुनाव होने से पहले ही कुरुक्षेत्र और पानीपत के प्रत्‍याशियों को मंत्री पद देने की घोषणा कर दी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 12:10 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 12:10 PM (IST)
चुनाव से पहले ही कर दी मंत्री बनाने की घोषणा, जानिए ऐसा क्‍या है खास Panipat News
चुनाव से पहले ही कर दी मंत्री बनाने की घोषणा, जानिए ऐसा क्‍या है खास Panipat News

पानीपत, जेएनएन। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अपने हैवीवेट प्रत्याशियों को जिताने के लिए उन्हें एक बार फिर से मंत्री पद देने की घोषणा कर दी। पानीपत के इसराना में कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार और कुरुक्षेत्र के शाहाबाद से राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को मंत्री बनाने का वादा किया। इसके साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पर लगातार दूसरे दिन हमले किए। सीएम ने शुक्रवार को पांच जिलों पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में सभाएं कीं।

कांग्रेस के घोषणापत्र पर कटाक्ष

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र कभी नहीं पूरा होने वाला झूठा पत्र है। कांग्रेस को यह पता है कि न वह सत्ता में आएगी और न ही यह पत्र लागू होगा। कांग्रेस विरासत की, इनेलो-जजपा हिरासत की और भाजपा शराफत की राजनीति कर रही है।

दीप लेकर ढूंढू रे.. पप्पू कहां गयो रे

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि दो कांग्रेस चल रही हैं। एक राहुल गांधी, जिसको हम पप्पू कहते हैं, उनकी कांग्रेस। दूसरी उनकी माता सोनिया की कांग्रेस। पप्पू रूठकर बैंकॉक चले गए हैं। गाना गाकर सीएम ने चुटकी ली कि दीप लेकर ढूंढू रे.. पप्पू कहां गयो रे। अशोक तंवर को चाय से मक्खी की तरह निकाल कर बाहर कर दिया गया।

 

एक दिन में 300 किमी से ज्यादा यात्र

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने एक दिन में ही पांच जिले कवर कर दिए। तीन सौ किलोमीटर की दूरी इधर से उधर तक माप डाली।

इनेलो पर हमला

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा, इनेलो के नेता जिस मकान या दुकान में चाय पीने गए, उसे अपना ही बना लेते। अगर बेटे को किसी ने चाबी दी तो वह उसे अपनी ही कार बना लेते थे। जेल में बैठकर लोग पार्टी चला रहे हैं।

अब 79 का विश्वास

सीएम ने कहा, इस समय भाजपा 79 सीटों पर जीत रही है। भाजपा ने 75 पार का नारा दिया है, लेकिन जनता 75 पार की भी सीटें भाजपा की झोली में डालेगी।

chat bot
आपका साथी