दिनभर छाए रहे बादल, रात में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहे। सुबह धुंध पड़ी। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। ठंडी हवाएं चलने के कारण पार्कों में मॉर्निंग वाक पर आने वालों की संख्या भी कम रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 09:09 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 09:09 AM (IST)
दिनभर छाए रहे बादल, रात में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
दिनभर छाए रहे बादल, रात में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

जागरण संवाददाता, पानीपत : मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहे। सुबह धुंध पड़ी। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। ठंडी हवाएं चलने के कारण पार्कों में मॉर्निंग वाक पर आने वालों की संख्या भी कम रही। दोपहर बाद बूंदाबांदी होने व हवा चलने से ठंडक में इजाफा हुआ। बीते बुधवार को मध्य रात्रि में बारिश हुई थी। ठंड में इजाफा हुआ। मौसम विभाग ने पहले से ही 11-12 दिसंबर को बारिश की संभावनाएं व्यक्त की थी।

प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स बृहस्पतिवार को 436 दर्ज किया गया। यह बहुत गंभीर स्थिति को दर्शाता है। पिछले एक सप्ताह से प्रदूषण स्तर बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 19 डिग्री हो गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में 56 फीसद आ‌र्द्रता रही। शाम 5 बजे हवा तेज चलने से ठिठुरन बढ़ गई। लोगों ने अलाव का सहारा लेना भी शुरू कर दिया। ठंड अधिक होने के कारण बाजार में गर्म माल की बिक्री बढ़ गई। पालिका बाजार के दुकानदार परमानंद ने बताया कि सर्दी के जैकेट की मांग निकली है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 15 दिसंबर से घना कोहरा वाहन चालकों को परेशान कर सकता है। आने वाले दिनों में ठंडक बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश व धुंध रबी की फसलों के लिए लाभदायक है।

chat bot
आपका साथी