शहर में 10 करोड़ से बनेंगे नाले, संजय चौक से ड्रेन नंबर-वन तक भी दूर होगी जलभराव की समस्या

शहर में पानी निकासी की समस्या जल्द दूर होगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 04:13 AM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 04:13 AM (IST)
शहर में 10 करोड़ से बनेंगे नाले, संजय चौक से ड्रेन नंबर-वन तक भी दूर होगी जलभराव की समस्या
शहर में 10 करोड़ से बनेंगे नाले, संजय चौक से ड्रेन नंबर-वन तक भी दूर होगी जलभराव की समस्या

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर में पानी निकासी की समस्या जल्द दूर होगी। 10 करोड़ की लागत से नाले बनाए जाएंगे। इतनी ही राशि से संजय चौक से लेकर ड्रेन नंबर-वन तक आरसीसी का नाला बनाया जाएगा। हर वार्ड में तीन-तीन ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। विधायक रोहिता रेवड़ी और महीपाल ढांडा इसे शहर के लिए सौगात बताया है।

मुख्यमंत्री कोष से जारी की गई ग्रांट से छह विकास कार्य कराए जाएंगे। यह शहर और ग्रामीण क्षेत्र में जरूरत थी। शहर में पानी निकासी की बड़ी समस्या है। नगर निगम के अंतर्गत अधिकतर नाले टूट पड़े हैं या फिर बंद हैं। 5 करोड़ रुपये बाहरी कॉलोनियों के लिए

मुख्यमंत्री ने बाहरी कॉलोनियों में विकास कार्यों को लेकर पांच करोड़ रुपये घोषित किए हैं। इस राशि से बाहरी कॉलोनियों में गलियां बनवाई जाएंगी। 10 करोड़ सनौली रोड नाले के लिए घोषित

मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ रुपये सनौली रोड के नाले के लिए घोषित किए हैं। इस राशि में संजय चौक से लेकर ड्रेन नंबर-वन तक आरसीसी का नाला बनाया जाएगा। इस नाले के बाद जीटी रोड और संजय चौक पर बरसाती पानी निकासी की समस्या का रास्ता निकलेगा। हर वार्ड में ट्यूबवेल लगाए जाएंगे

मुख्यमंत्री ने हर वार्ड में तीन-तीन ट्यूबवेल लगाने की घोषणा की है। इससे पहले दो-दो ट्यूबवेल लगवाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से बाहर कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति की बड़ी समस्या का समाधान होगा। दो बड़ी और चार छोटी स्वी¨पग मशीन

मुख्यमंत्री ने शहर की सफाई के लिए दो बड़ी और चार छोटी स्वी¨पग मशीन खरीदने की घोषणा की है। स्वी¨पग मशीन की मांग सर्व संगठन सेवा संस्थान के बैनर तले महापंचायत में उठी थी। शहर की विधायक रोहिता रेवड़ी ने भी इसको जरूरी बताया था। एनएफएल गेट से नांगल खेड़ी तक बनेगी सड़क

एनएफएल के गेट से लेकर नांगल खड़ी तक सड़क बनाने के साथ इसके दोनों तरफ नाले बनाए जाएंगे। यह स्थानीय लोगों की पुरानी मांग थी। नगर निगम इसको अपनी सीमा तक बनाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर क्षेत्र में बराबर काम करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण हलके की कॉलोनियों में पांच और गांवों के लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मैं खुद भी हलके में विकास कार्यों के प्रस्ताव मंजूर करा रहा हूं।

महीपाल ढांडा, ग्रामीण विधायक, पानीपत।

शहरी विधानसभा में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। पानी निकासी की सबसे बड़ी समस्या का मुख्यमंत्री ने समाधान कर दिया है।

रोहिता रेवड़ी, विधायक पानीपत शहर।

मुख्यमंत्री ने छह परियोजनाओं की घोषणा की है। इनकी डीपीआर जल्द ही बनाकर मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इनके शार्ट टर्म में टेंडर लगाए जाएंगे।

अंकित लोहान, एक्सईएन, नगर निगम।

chat bot
आपका साथी