कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा, पंजाब से पानीपत लौट रहे श्रद्धालुओं को कार ने मारी टक्‍कर, नौ लोग घायल

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ। पंजाब ब्यास से लौटती संगत का पिपली में सड़क हादसा हो गया। कुरुक्षेत्र के पिपली में हुए हादसे में नौ लोग घायल गए। संगत ब्‍यास से पानीपत जा रही थी। सभी घायलों को कुरुक्षेत्र एलएनजेपी में भर्ती कराया गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 25 May 2022 10:15 AM (IST) Updated:Wed, 25 May 2022 10:15 AM (IST)
कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा, पंजाब से पानीपत लौट रहे श्रद्धालुओं को कार ने मारी टक्‍कर, नौ लोग घायल
कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे में नौ लोग घायल।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। पंजाब के ब्यास से पानीपत लौट रहे श्रद्धालुओं की आटो को पिपली में एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में नौ श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं सूचना मिलते ही ब्यास के कुरुक्षेत्र सचिव राकेश कुमार अपने साथियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त श्रद्धालुओं की मदद करने के लिए पहुंच गए।

इस हादसे में पानीपत के गांव कचरोली निवासी 45 वर्षीय सुषमा पत्नी जयपाल, उसकी 15 वर्षीय बेटी अंजलि घायल हो गए। इसके अलावा 16 वर्षीय अंजली, 6 वर्षीय स्नेहा, 20 वर्षीय रीना, 12 वर्षीय आंचल, 70 वर्षीय सुक्कन देवी, 60 वर्षीय कैलाशो और 16 वर्षीय नेहा घायल हो गई।

कचरोली निवासी गुरदित्ता ने बताया कि वह संगत के साथ रात को 10 बजे ब्यास से ट्रेन में निकले थे। मगर ट्रेन अंबाला तक ही मिली। इसकी वजह से उन्होंने अंबाला से आटो लिया था। आटो से पानीपत आ रहे थे। तभी कुरुक्षेत्र में हादसा हो गया।

chat bot
आपका साथी