अटल ने पानीपत में कहा था- सदैव कांग्रेस का राज नहीं रहेगा

हरियाणा के गठन को लेकर आंदोलन के दौरान लालबत्ती चौक पर कांग्रेस के कार्यकर्ता की दुकान को भीड़ ने जला दिया था। दुकान में तीन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Aug 2018 08:50 AM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2018 08:50 AM (IST)
अटल ने पानीपत में कहा था- सदैव कांग्रेस का राज नहीं रहेगा
अटल ने पानीपत में कहा था- सदैव कांग्रेस का राज नहीं रहेगा

जागरण संवाददाता, पानीपत :

हरियाणा के गठन को लेकर आंदोलन के दौरान लालबत्ती चौक पर कांग्रेस के कार्यकर्ता की दुकान को भीड़ ने जला दिया था। दुकान में तीन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी। उस दौरान जनसंघ के 27-28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। जनसंघ वालों का मनोबल टूटा हुआ था। तब अटल बिहारी वाजपेयी पानीपत के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए आए थे। उन्होंने लालबत्ती चौक पर सभा करते हुए कहा था कि पुलिस ये न समझे कि सदैव कांग्रेस का राज रहेगा। राज बदलेगा।

राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़े रमेश नागरू का कहना है कि उस समय जिस विश्वास के साथ अटलजी ने पानीपत में शासन बदलने के बात कही थी, आज वह हुआ भी। हमें उनके उनकी कही बातें याद आ रही हैं।

1996-97 में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए अटलजी पानीपत आए थे। उस समय के पार्षद वेद गोयल ने उनका स्वागत किया था। वेद गोयल ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देर शाम को जनसभा की। उस समय उन्होंने यहां की कचौरी का जिक्र भी किया था।

समालखा भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवकुमार जैन ने बताया कि श्रीनगर जाने वाली एक ट्रेन 1976 में खराब हो गई थी। अटलजी पैदल रेलवे स्टेशन से बस पकड़ने के लिए निकल पड़े। रेलवे स्टेशन पर दुली चंद भाई की साइकिल की दुकान पर रुके। जनसंघ के कार्यकर्ता पूर्ण चंद, श्रीकिशन ने उनका स्वागत किया था।

chat bot
आपका साथी