आर्य कॉलेज ने छठीं बार जीती इंटरजोनल युवा महोत्सव ट्रॉफी

आर्य पीजी कॉलेज की टीम ने लगातार छठीं बार इंटर जोनल युवा महोत्सव की ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। कलाकारों ने 23 में से 19 विधाओं में स्थान हासिल कर कॉलेज का मान बढ़ाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 08:26 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 08:26 AM (IST)
आर्य कॉलेज ने छठीं बार जीती इंटरजोनल युवा महोत्सव ट्रॉफी
आर्य कॉलेज ने छठीं बार जीती इंटरजोनल युवा महोत्सव ट्रॉफी

जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य पीजी कॉलेज की टीम ने लगातार छठीं बार इंटर जोनल युवा महोत्सव की ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। कलाकारों ने 23 में से 19 विधाओं में स्थान हासिल कर कॉलेज का मान बढ़ाया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी डॉ. रामनिवास ने बताया कि अंबाला कैंट के एसडी पीजी कॉलेज में 42 वें इंटर जोनल युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने क्लासिक डांस सोलो, सोलो डांस हरियाणवी पुरुष वर्ग, पॉप सांग हरियाणवी, इंडियन आर्केस्ट्रा, रशिया ग्रुप डांस, ग्रुप डांस जनरल, हरियाणवी हास्य नाटक समेत 13 विधाओं में प्रथम स्थान हासिल किया है। 23 में से 19 विधाओं में स्थान हासिल करने पर कॉलेज को ओवरऑल चैंपियन चुना गया। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेंद्र शिगला, उप प्रधान यशपाल मित्तल, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य और प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित कर डॉ. रामनिवास, प्रो. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. विजय सिंह और डॉ. नीलू को बधाई दी। इंटर जोनल युवा महोत्सव अमृतसर में

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े शिक्षकों की मेहनत रंग लाई है। इंटर जोनल युवा महोत्सव में विजेता टीमें जनवरी में अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले उत्तर भारत अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगी।

डॉ. जगदीश गुप्ता

प्राचार्य, आर्य पीजी कॉलेज।

chat bot
आपका साथी