स्वामी दयानंद के दिखाए मार्ग पर चले : विक्रम शाह

महिला आर्य समाज मॉडल टाउन में श्रावणी महायज्ञ ऋग्वेद की आहुति से वेद आचार्य संजीव व राजकुमार ने करवाया। पूरा वातावरण ओम की ध्वनी से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विक्रम शाह ने कहा कि हमें स्वामी दयानंद के दिखाए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। उन्होंने आर्या व आर्य का अर्थ भी स्पष्ट किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Aug 2019 09:56 AM (IST) Updated:Sat, 10 Aug 2019 06:33 AM (IST)
स्वामी दयानंद के दिखाए मार्ग पर चले : विक्रम शाह
स्वामी दयानंद के दिखाए मार्ग पर चले : विक्रम शाह

जागरण संवाददाता, पानीपत : महिला आर्य समाज मॉडल टाउन में श्रावणी महायज्ञ ऋग्वेद की आहुति से वेद आचार्य संजीव व राजकुमार ने करवाया। पूरा वातावरण ओम की ध्वनी से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विक्रम शाह ने कहा कि हमें स्वामी दयानंद के दिखाए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। उन्होंने आर्या व आर्य का अर्थ भी स्पष्ट किया।

कार्यक्रम में आचार्य सानंद ने योग संदेश देते हुए कहा कि ज्ञान प्राप्त करने से नहीं उसे जीवन में उतारने से लाभ होता है।

आचार्य महावीर मुमुक्ष ने वैदिक सिद्धांतों को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ बुद्धि, मेधा बुद्धि, ऋतम्भरा बुद्धि से आध्यात्मिक ज्ञान ही नहीं मिलता, इससे सांसारिकता व ऐश्वर्य की उपलब्धि भी प्राप्त होती है। भजन उपदेशक रामनिवास ने भजनों के माध्यम से ईश्वर की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में महिला आर्य समाज की प्रधान वीरमती, सचिव सरिता, ओमप्रकाश डावर, ओमप्रकाश गोयल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी