फेसबुक के साइड इफेक्‍ट, रिश्‍तेदारी की युवती से की दोस्‍ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्‍कर्म

हरियाणा के यमुनानगर में दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। फेसबुक पर रिश्‍तेदारी की युवती से दोस्‍ती करने के बाद उससे शादी का वादा किया। इसके बाद उससे मिलने के बहाने उससे दुष्‍कर्म भी किया। अब युवती ने केस दर्ज कराया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 15 Dec 2020 12:59 PM (IST) Updated:Tue, 15 Dec 2020 12:59 PM (IST)
फेसबुक के साइड इफेक्‍ट, रिश्‍तेदारी की युवती से की दोस्‍ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्‍कर्म
हरियाणा के यमुनानगर में दुष्‍कर्म का मामला सामने आया।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। फेसबुक पर युवक नेे रिश्तेदारी की ही एक युवती से दोस्ती की। शादी का वादा कर संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो वह मुकर गया। उसके परिवार वालों ने भी शादी से इंकार कर दिया। परेशान होकर युवती ने महिला थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित सावन सैनी व उसके परिवार के लोगों पर केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, सिविल लाइन जगाधरी निवासी युवती की वर्ष 2018 में फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी सावन सैनी से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। इस दौरान सावन सैनी अपनी बहन से भी युवती की बात कराता था। वह दोनों की शादी कराने का आश्वासन देती थी। युवती ने उन्हें बताया कि वह सावन की दूर के रिश्ते में बुआ लगती है, लेकिन सावन की बहन ने उसे शादी कराने का आश्वासन दिया। इस तरह से उनकी रोजाना दोनों की फोन पर बात होती थी।

सावन ने अपनी मौसी से भी बात कराई और शादी का वादा किया। इस दौरान आरोपित ने उसे कई बार सहारनपुर में बुलाया। जहां उसके साथ संबंध बनाए। इसी तरह से कई बार वह यमुनानगर भी आया और उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की। आरोपित ने अपने परिवार के लोगों से भी उसे मिलाया। बाद में सावन सैनी की मौसी व मौसा ने इस शादी से इंकार कर दिया। काफी कोशिश के बाद भी आरोपित के परिवार के लोग नहीं माने।

युवती ने दी थाने में दी शिकायत, तो हुए राजी

पांच नवंबर को युवती की ओर से जगाधरी थाने में शिकायत दी गई थी। पुलिस ने आरोपितों को बुलाया, तो वह शादी को तैयार हो गए। इसके बाद सावन को दुर्घटना में चोट लगने और बाद में कोरोना का बहाना बनाकर शादी में टालमटोल करते रहे। अब आरोपितों ने फिर से साफ इंकार कर दिया।

chat bot
आपका साथी