दस केंद्रों में 608 गर्भवती महिलाओं की जांच, हाई रिस्क पर हैं 30

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत सिविल अस्पताल सहित जिले के 10 केंद्रों में 608 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें 30 केस हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से जुड़े रहे। लगभग 80 महिलाएं गंभीर एनेमिक मिली। 70 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए सरकारी-निजी केंद्रों में भेजा गया। डिप्टी सिविल सर्जन डा. नवीन सुनेजा ने यह जानकारी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 08:26 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 08:26 PM (IST)
दस केंद्रों में 608 गर्भवती महिलाओं की जांच, हाई रिस्क पर हैं 30
दस केंद्रों में 608 गर्भवती महिलाओं की जांच, हाई रिस्क पर हैं 30

जागरण संवाददाता, पानीपत : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत सिविल अस्पताल सहित जिले के 10 केंद्रों में 608 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें 30 केस हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से जुड़े रहे। लगभग 80 महिलाएं गंभीर एनेमिक मिली। 70 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए सरकारी-निजी केंद्रों में भेजा गया। डिप्टी सिविल सर्जन डा. नवीन सुनेजा ने यह जानकारी दी है। इस बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रों में गर्भवती महिलाओं के वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शुगर, एचआइवी सहित अनेक प्रकार की जांच की गई। सुरक्षित प्रसव के लिए बहुत भारी काम से बचाव करने, सरल आसन करने, पौष्टिक भोजन लेने, तले हुए भोजन से परहेज की सीख दी गई। इस दौरान बेहतर रूप से स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध वातारण में सुबह-शाम टहलने को कहा गया। समय पर सभी प्रसव पूर्व जांच के निर्देश दिए गए। डिलीवरी के समय आशा वर्कर को फोन करने की सीख दी गई,ताकि वह एंबुलेंस सहित सुरक्षित प्रसव के लिए दूसरे इंतजाम कर सके। सबसे अधिक 136 गर्भवती ने सिविल अस्पताल में चेकअप कराया। विभिन्न केंद्रों में डा. शशिलता, डा. मनी सुमन, डा. लिपिका, डा. रूपा, डा. भावना, डा. प्रांजल, डा. रचना, डा. साक्षी, डा. मनदीप, डा. कोमल और डा. दीपांजलि ने परामर्श दिया। केंद्र का नाम चेकअप कराने पहुंची गर्भवती सिविल अस्पताल 136

सब डिविजनल अस्पताल समालखा 63

सीएचसी अहर 65

सीएचसी बापौली 46

पीएचसी काबड़ी 38

पीएचसी उझा 38

शहरी स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर-12 29

अर्बन पीएचसी राजनगर 73

अर्बन पीएचसी खटीक बस्ती 70

अर्बन पीएचसी उग्राखेड़ी 50

chat bot
आपका साथी