शक्की पति ने ले ली पत्नी की जान

जागरण संवाददाता, पानीपत : चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने गला घोंट कर पत्नी की हत्या कर दी। मूल रूप

By Edited By: Publish:Sat, 25 Jun 2016 02:05 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2016 02:05 AM (IST)
शक्की पति ने ले ली पत्नी की जान

जागरण संवाददाता, पानीपत : चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने गला घोंट कर पत्नी की हत्या कर दी। मूल रूप से नेपाल का शशि और उसकी पत्नी सीता हरीनगर में किराये के कमरे में रहते थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

थाना मॉडल टाउन पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

शशि ढाबों पर काम करता था। पुलिस के अनुसार पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, इसलिए दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। घरेलू कलह के कारण सीता एक सप्ताह पहले अपनी मौसी के पास चली गई। दो-तीन दिन से शशि भी वहां जाने लगा। शुक्रवार रात को सीता मकान के छत पर थी। उसी समय शशि ने चुन्नी से अपनी पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी। मर्डर का पता लगते ही आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल भिजवा दिया।

थाना मॉडल टाउन एसएचओ विकास कुमार का कहना है कि सीता के मौसा ने शिकायत देकर बताया कि शशी उसके चरित्र पर संदेह करता था। इसलिए शशी ने चुन्नी से गला घोंट कर सीता की हत्या कर दी। आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी