बस स्टैंड के पास कूडे़ के ढेर पर मिला भ्रूण

By Edited By: Publish:Sat, 02 Aug 2014 01:10 AM (IST) Updated:Sat, 02 Aug 2014 01:10 AM (IST)
बस स्टैंड के पास कूडे़ के ढेर पर मिला भ्रूण

जासं, पानीपत : बस स्टैंड के पास एलआइसी वाली गली में कूड़े के ढेर पर करीब 8-9 माह का भू्रण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए भ्रूण सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पानीपत बस स्टैंड और सिविल अस्पताल के बीच एलआइसी का कार्यालय है। जीटी रोड के साथ सर्विस लेन से एलआइसी कार्यालय की तरफ गली जाती है। शुक्रवार को गली में कूडे़ के ढेर पर कपड़े के थैले में भ्रूण पड़ा हुआ था। वहां से निकलने वाले राहगीरों की नजर भ्रूण पर पड़ी तो इसी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया। भ्रूण 8-9 माह का लड़की का बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि किसी ने लड़के की चाहत में लड़की के भ्रूण को फेंक दिया होगा। लेकिन वास्तविकता का पता तो पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्प्ताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी