मनोहरलाल कैबिनेट में रामबिलास का रुतबा बढ़ा, कविता जैन से एक और विभाग छिना

मनोहरलाल कैबिनेट में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का रुतबा बढ़ गया है। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने उनको कला एवं संस्‍कृति विभाग भी सौंपा है। ये विभाग पहले कविता जैन के पास थे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 12:39 PM (IST) Updated:Sun, 12 Aug 2018 09:03 PM (IST)
मनोहरलाल कैबिनेट में रामबिलास का रुतबा बढ़ा, कविता जैन से एक और विभाग छिना
मनोहरलाल कैबिनेट में रामबिलास का रुतबा बढ़ा, कविता जैन से एक और विभाग छिना

जेएनएन, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बार फिर मंत्रियों के विभाग बदले हैं। इस बार भी कैबिनेट की इकलौती महिला मंत्री कविता जैन के विभागों पर कैंची चली है। उनसे कला एवं संस्कृति विभाग वापस लेकर संसदीय कार्य मंत्री रामबिलास शर्मा को दिया गया है। चार महीने के अंतराल में दूसरी बार कविता जैन के विभागों में बदलाव हुआ है।

मनोहर कैबिनेट में इकलौती महिला मंत्री कविता जैन के विभागों में दूसरी बार कटौती

प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा आठ कैबिनेट मंत्री व पांच राज्य मंत्री हैं। प्रोटोकॉल में रामबिलास शर्मा शुरू से ही मुख्यमंत्री के बाद नंबर दो पर रहे हैं। हालांकि विभागों के मामले में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु उनसे आगे थे। मगर अब शर्मा और कैप्टन के पास आठ-आठ विभाग हैं। मुख्यमंत्री ने 11 विभाग अपने पास रखे हैं।

प्रोटोकॉल में सीएम के बाद हैं शर्मा, अब कैप्टन अभिमन्यु की तरह आठ विभागों का प्रभार

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने राजीव जैन को अपना मीडिया सलाहकार बनाने के बाद गत 6 अप्रैल को कविता जैन से सूचना एवं लोक संपर्क विभाग लेकर अपने पास रख लिया था। राजीव जैन कविता जैन के पति हैं। शुक्रवार को कविता जैन से आर्ट एंड कल्चर विभाग लेकर रामबिलास शर्मा को दे दिया गया।

अब कविता जैन के पास महिला एवं बाल विकास विभाग और शहरी स्थानीय निकाय विभाग बचे हैं। राम बिलास शर्मा के पास अब शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, संसदीय कार्य, पर्यटन, निर्वाचन, आतिथ्य सत्कार, पुरातत्व एवं म्यूजियम विभाग और आर्ट एंड कल्चर विभाग हैं।

chat bot
आपका साथी