हरियाणा में भी गूंजा पंजाब में भाजपा विधायक पर हमले का मामला, 30 को प्रदेशभर में रोष प्रदर्शन

पंजाब में भाजपा विधायक पर हमला कर निर्वस्त्र कर पीटने का मामला हरियाणा में भी गूंज उठा है। सीएम व भाजपा अध्यक्ष ने इसकी निंदा की है। 30 मार्च को हरियाणा में घटना के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 04:40 PM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 07:51 AM (IST)
हरियाणा में भी गूंजा पंजाब में भाजपा विधायक पर हमले का मामला, 30 को प्रदेशभर में रोष प्रदर्शन
मलोट में भाजपा विधायक से हुई मारपीट की फाइल फोटो।

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के मलोट में अबोहर के भाजपा विधायक पर हुए हमले व उन्हें निर्वस्त्र पर पीटने का मामला हरियाणा में भी गूंज रहा है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने घटना की निंदा की और कहा कि यह पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था का प्रमाण है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी इस घटना की निंदा की है। कहा कि इस घटना के विरोध में 30 मार्च को हरियाणा मेंं रोष दिवस मनाएंगेेे। 

ओपी धनखड़ ने कहा कि पंजाब में बीजेपी के विधायक अरुण नारंग के साथ जो घटनाक्रम हुआ है वह बेहद निंदनीय है। मर्यादा की हदें पार की गई हैं। पंजाब मर्यादा के लिए जाना जाता है। ऐसे में सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटना के विरोध में 30 मार्च को प्रदेश में रोष दिवस के रूप में मनाएंगे। भाजपा प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसान जत्थेबंदियों और जो इस घटना के जिम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। धनखड़ ने कहा कि लोकतांत्रिक पद्धति में सभी का भरोसा बना रहना चाहिए और ये सभी की जिम्मेदारी वारी है। एक विधायक ही नही किसी सामान्य व्यक्ति की गरिमा तार-तार होना सही नहीं है। 

ऐलनाबाद और कालका उप चुनाव पर धनखड़ ने कहा कि इसके लिए दोनों दल भाजपा व जेजेेेपी पूरी तरह से तैयार हैं। कौन कहां से चुनाव लड़ेगा इस पर उन्होंने कहा कि कालका और ऐलनाबाद को लेकर सीएम और संगठन के बीच कई बार चर्चा हुई है, लेकिन अभी कोई फाइनल निर्णय नहीं लिया गया है। कालका में रामबिलास शर्मा के चुनाव लडने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कई लोगोंं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी करेगी। 

प्रदेश में बीजेपी के संगठन विस्तार पर बोले ओपी धनखड़ ने कहा कि 6 अप्रैल से पहले बीजेपी हरियाणा के संगठन की तमाम नियुक्ति हो जाएगी। विनोद शर्मा के बीजेपी में शामिल होने की खबर पर धनखड़ ने कहा, इन खबरों में कोई सच्चाई नहींं है। यह बुरा न मानो होली है टाइप की खबरें हैं। मुझसे और पार्टी आलाकमान से विनोद शर्मा की कोई मुलाकात नहीं हुई है।

अनिल विज ने कहा- हिंसक नहीं होना चाहिए आंदोलन

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब के अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा की है। विज ने कहा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। किसान जत्थेबंदियां आंदोलन कर रही हैं। उन्हें अपनी बात कहने का हक है, लेकिन दूसरों को भी अपनी बात कहने का हक है। उन्होंने कहा कि आप जोर-जबरदस्ती किसी के अधिकारों को छीन नहीं सकते हैं, इसलिए किसान नेताओं को इस बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए कि ये आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से ही चले। हिंसात्मक नहीं होना चाहिए।  

chat bot
आपका साथी